
400 रुपये की खातिर बिजली कर्मचारी का दिन दहाड़े मर्डर
बहराइच. शहर में दिन दहाड़े एक बिजली कर्मचारी को चाकुओं से गोद-गोद कर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का आरोप अशोक यादव नाम के एक साथी बिजली कर्मचारी पर ही लगा है, जो मृतक के साथ सिविल लाईन पावर हाऊस पर तैनात था।
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के धनकुट्टीपुरा मोहल्ले की है। जहाँ के रहने वाले पवन कश्यप (३६) की उस समय चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई जब वो अपने घर से कुछ सामान लेकर वापस ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले अशोक यादव नाम के बिजली कर्मचारी ने अचानक धारदार चाकू से बीच सड़क पर गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक एवं हत्यारोपी दोनों बिजली विभाग में बतौर संविदा बिजली कर्मी के तौर पर तैनात थे।
गिरफ्त में आये आरोपी ने बताया कि मृतक 400 रुपये का बाक़ीदार था जो काफी समय से नहीं दे रहा था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने गला रेतकर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
Published on:
31 Mar 2019, 8:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.