7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghosi By-Poll : डिप्टी सीएम बोले- एक सीट जीतकर अखिलेश यादव फूल गए, जनता एक सुई में निकाल देगी हवा

यूपी की बहराइच जिले में डिप्टी सीएम रविवार को पहुंचे उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी कार्यालय पर बैठक किया। घोसी उपचुनाव में बीजेपी की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि अति उत्साह में चुनाव हार गए हैं। इसकी समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जी-20 सम्मेलन की उपलब्धियां का बखान किया। अखिलेश यादव पर तंज करते हुए बड़ा बयान दिया।

2 min read
Google source verification
img-20230910-wa0007.jpg

बहराइच जिले में अपने एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार किया कहा कि 2022 के चुनाव में अखिलेश सरकार बना रहे थे। घोसी उपचुनाव में एक सीट जीतकर अखिलेश यादव गुब्बारे की तरह फूल गए हैं। जनता एक सुई में हवा निकाल देगी।

बहराइच भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य IMAGE CREDIT: Patrika original

बहराइच जिले में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। कहां की 2024 के चुनाव में बीजेपी यूपी की सभी सीटे जीतेगी। वन नेशन वन इलेक्शन पर उन्होंने बड़ा बयान दिया। कहां कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को मोदी सरकार पूरा करेगी। घोसी चुनाव के सवाल पर कहा कि चुनाव हम हारे हैं। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोड़ने के बाद और फूलपुर सीट छोड़ने के बाद सपा चुनाव जीती थी। उसे समय भी अखिलेश यादव फूले नहीं समा रहे थे। 2022 में सरकार बनाने की बात कर रहे थे। जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसी तरह घोसी उपचुनाव जीत कर अखिलेश यादव गुब्बारे की तरह फूल गए हैं। आने वाले चुनाव में जनता फिर हवा निकाल देगी। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता के बल पर बीजेपी तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। कहां की भारत जैसा देश जी-20 का सम्मेलन ही नहीं बल्कि इसकी अध्यक्षता कर रहा है। हमने जो राम जन्मभूमि पर रामलला को विराजित करने का स्वप्न सजाया था। वह 22 जनवरी को साकार होने जा रहा है। केशव प्रसाद ने कहा कि संसद के विशेष सत्र में वन नेशन वन इलेक्शन जो अटल का एक सपना था। वह साकार होने जा रहा है। इस दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।