बहराइच. जिले के थाना सुजौली इलाके में एक बुजुर्ग दादा अपने पांच साल के पोते की जान बचाने के लिये आदमखोर तेंदुए से लड़ गया। ये वारदात कतर्नियां फारेस्ट रेंज से लगे चहलवा गांव में घटित हुई। आपको बता दें कि कतर्नियां सेंचरी रेंज इलाके में बीते कई दिनों से आदमखोर तेंदुए का आतंक बुरी तरह छाया हुआ है। बीती रात चहलवा गांव से लगे सिरसियन पुरवा गांव के रहने वाले चुंगी लाल अपने 5 वर्षीय पोते के साथ घर में मच्छर दानी लगाकर सो रहे थे। इसी बीच करीब 10 बजे के आस पास जंगल से निकल कर शिकार की तलाश में आये तेंदुए ने चुंगी लाल के पोते पर झपट्टा मार कर उसे जंगल की तरफ ले जाने का प्रयास करने लगा।