16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई की सा-ली से लव मैरिज बनी बड़ी वजह, रंजिश में लकड़ी वालों ने आरोपी के पिता को दे डाली मौत की सजा

बेटे के प्यार और शादी करने की सज़ा उसके पिता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

2 min read
Google source verification
bahraich

बहराइच. बेटे के प्यार और शादी करने की सजा उसके पिता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दबंगों ने पिता को सोते समय सर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हैरत की बात तो ये हैं की हत्यारे और कोई नहीं बल्कि मृतक 60 वर्षीय बुजुर्ग मुनेश्वर यादव के समधि पक्ष के लोगों पर ये संगीन आरोप लगा है। रौंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना थाना हरदी इलाके की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर 4 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है।

थाना हरदी इलाके के महसी टेपरा गांव के रहने वाले एक युवक ने अपने बड़े भाई की सा-ली के साथ भाग कर प्रेम विवाह कर लिया जिसकी रंजिश में जल रहे आरोपियों ने घर में दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं को संरक्षण देने के चलते 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता की हत्या कर अपना बदला लेने का कांड कर डाला। जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय मुनेस्वर यादव के छोटे बेटे ने अपने सगे बड़े भाई की सा-ली के साथ भाग शादी कर ली थी जो लड़की के भाइयों को काफी नागवार गुज़री थी। शादी के बाद मृतक ने बहु बेटे दोनों को घर में शरण दे दी । इस रंजिश के चलते लड़की पक्ष के घर वालों ने अपने दामाद के पिता को अपना दुश्मन मान लिया और देख लेने की धमकी दे डाली । बीती रात जब मृतक अपने घर में सो रहे की तभी बेटे के सा-ली ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर सोते समय गोली मार दी गोली सीधे मृतक के सर में जाकर लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर जब दबिश दी तो सभी फरार मिले। घटना को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई और छापेमारी की जा रही।