16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री के आश्वासन की मियाद बीती, कॉलेज में पढ़ाई ठप

पत्रिका अभियान:- छात्राएं मायूस, नहीं कर रहे जनप्रतिनिधि पैरवी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

bhawani singh

•

Updated: 22 Oct 2016, 11:27 AM IST

barmer

barmer

जिला मुख्यालय स्थित राजकीय एमबीसी महिला महाविद्यालय से व्याख्याताओं के तबादलों के बाद उच्च शिक्षा के हालात बदतर हो गए हैं। यहां बीते दस दिन से कला वर्ग की कक्षाएं नहीं लग रही हैं। वहीं विज्ञान वर्ग के भी हालात इसी तरह के हैं। वाणिज्य संकाय में एक व्याख्याता के भरोसे कक्षाएं चल रही हैं। जिला प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल व प्रशासन ने 20 अक्टूबर तक व्याख्याताओं की व्यवस्था का आश्वासन दिया था लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधि ठोस पैरवी नहीं कर रहे हैं।

एमबीसी गल्र्स कॉलेज में 1200 छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां पर तीन संकाय हैं। इसमें यहां तीन वर्षों से इतिहास पढ़ाने वाला कोई नहीं है। यही हालात समाज शास्त्र व अंग्रेजी की है। दो और व्याख्याताओं का स्थानांतरण को दस दिन बीतने के बावजूद नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं।

लगातार आंदोलन, फिर भी समाधान नहीं

गल्र्स कॉलेज में व्याख्याता लगाने की मांग को लेकर छात्राएं लगातार आंदोलन कर रही थीं। छात्राओं ने प्रदेश की मुख्यमंत्री व अन्य कई मंत्रियों व जिले के जनप्रतिनिधियों को अपनी पीड़ा बताते हुए कई बार आंदोलन भी किए लेकिन समाधान आज तक नहीं हो पाया हैं। इससे छात्राएं आहत होकर अब अपने भविष्य की चिंता कर रही हैं।

हर बार मिलता है झूठा दिलासा

इस सत्र में छात्राओं ने व्याख्याता लगाने की मांग को लेकर कॉलेज में तालाबंदी की। जिला प्रभारी सचिव व मंत्री को घेरा। हर बार आश्वासन ही मिला, लेकिन व्याख्याता नहीं लगे। छात्राओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया था। तब जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 20 अक्टूबर तक का आश्वासन दिया था लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हो पाया है।

नहीं लग रही कक्षाएं

सिर्फ कॉमर्स की एक कक्षा लग रही है। अन्य सभी संकाय की कक्षाएं नियमित नहीं लग रही हैं। इससे छात्राएं परेशान हैं। सरकार बालिका शिक्षा को लेकर अन्याय कर रही है।

मूली चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष