19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम परिवार के लिए यह क्या बोल गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के चरित्र पर उठा दिया सवाल, सपा में हड़कंप

उन्होंने समाजवादी पार्टी व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पारिवारिक मजभेदों पर टिप्पड़ी की।

less than 1 minute read
Google source verification
Mulayam family

Mulayam family

श्रावस्ती. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को पदयात्रा कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पारिवारिक मजभेदों पर टिप्पड़ी की। उन्होंने अपर्णा यादव, शिवपाल यादव व अखिलेश यादव के बीच मुलायम सिंह यादव को लेकर हो रही खींचातानी को पारिवारिक ड्रामा तक कह दिया।

ये भी पढ़ें- 2019 चुनाव से पहले मायावती का बसपा सांसद-विधायकों को बहुत बड़ा तोहफा, सभी होंगे मालामाल, इस धमाकेदार घोषणा से सपा-भाजपा के उड़ होश, किसी भी दल ने नहीं किया था ऐसा

पारिवारिक ड्रामा है-

उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी एक संपत्ति है उसके बंटवारे की लड़ाई है। बटवारे में जो बुजुर्ग का हाल होता है, वही हाल मुलायम का है। कहीं एक हाथ पकड़ कर अखिलेश ले जाता है, तो वो उधर चले जाते हैं। तो कहीं उनकी बहू अपर्णा व भाई शिवपाल उन्हें पकड़ कर ले जाते हैं। ये पारिवारिक ड्रामा है।

ये भी पढ़ें- इस बड़े वरिष्ठ सपा नेता का हुआ निधन, भावुक अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, लम्बे समय से जुड़े थे समाजवादी आन्दोलन से

पार्टी का चरित्र ऐसा है-

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि 2012 में अखिलेश सरकार में आये थे यूपी की भलाई के लिए। लोहिया की पार्टी के नेता लोहिया हमेशा विदेशी सामानों का बहिष्कार करते थे। लेकिन अब इस पार्टी के नेता का मोह इटली की टोटी से इतना था कि बंगला खाली करते समय टोटी भी उखाड़ ले गए। ऐसा है इनकी पार्टी का चरित्र।