28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Axis बैंक के मैनेजर को की गला काटकर हत्या, सड़क किनारे मिला खून से लिपटा शव

सड़क किनारे खून से तरबतर अवस्था में मिली विवेक भारती नाम के एक 25 वर्षीय बैंक मैनेजर की लाश मिलने से सनसनी का माहौल छा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 28 Aug 2018, 1:23 PM IST

bahraich

Axis बैंक के मैनेजर को की गला काटकर हत्या, सड़क किनारे मिला खून से लिपटा शव

बहराइच. बहराइच के थाना रिसिया क्षेत्र में सड़क किनारे खून से तरबतर अवस्था में मिली विवेक भारती नाम के एक 25 वर्षीय बैंक मैनेजर की लाश मिलने से सनसनी का माहौल छा गया है। घटना की भनक लगते ही CO रिसिया सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर जांच के लिये पहुंची। पुलिस टीम को 100 मीटर तक खून के छीटों के निशान के साथ ही संघर्ष के निशान मिले हैं। जिसकी यलो टेप से घेराबन्दी कर मामले की फोरेंसिक टीम द्वारा गहन जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय मृतक विवेक भारती हरदोई जिले के शिव विहार कालोनी निवासी अशोक कुमार भारती का बेटा है। जिसकी तैनाती आजाद नगर इलाके में स्थित Axis बैंक की शाखा में बतौर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर थी।

मृतक बैंक मैनेजर के पॉकेट में मिला आधार कार्ड, PAN व ATM कार्ड से उसकी पहचान की गई है। घटना स्थल पर करीब 100 मीटर तक संघर्ष के निशान और खून की छीटों के फव्वारे काफी दूर तक फैले नजर आ रहे हैं। जो कातिलों की बेरहमी की दास्तां स्वयं बयां कर रही हैं। CO रिसिया TN दूबे ने बताया कि मृतक के पास से बहराइच शहर के एक रेस्टोरेंट का बिल मिला है जहां मृतक ने देर शाम करीब 6 बजे के आस पास काफी पी थी। इसके अलावा होटल के रूम की चाबी भी मृतक के पास से बरामद हुई है। मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गयी है और वो लोग बहराइच के लिये निकल चुके हैं। वहीं पुलिस टीम इस रहस्यमयी मर्डर कांड को अंजाम देने वाले कातिलों के गिरेबान तक पहुंचने के लिये रेस्टोरेंट के बिल का सिरा पकड़ कर हत्यारों का सुराग लगाने की जुगत में जुट गई है।

यह भी पढ़ें - भाजपा के इस नेता ने खुले मंच से कही ऐसी बात कि मुस्लिम समाज में दौड़ी खुशी की लहर, हो रही खूब तारीफ

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग