28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के इस नेता ने खुले मंच से कही ऐसी बात कि मुस्लिम समाज में दौड़ी खुशी की लहर, हो रही खूब तारीफ

पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित बैठक में बड़ी बात कह दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 28 Aug 2018, 8:37 AM IST

hardoi

भाजपा के इस नेता ने खुले मंच से कही ऐसी बात कि मुस्लिम समाज में दौड़ी खुशी की लहर, हो रही खूब तारीफ

हरदोई. पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित बैठक में बड़ी बात कह दी। जिससे मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी लोग उनकीं इस पहल और सौगात के लिए सराहना कर रहे हैं।

सफलता का पूरा श्रेय जनता को
डिवाइन-इन बैकेट हाल छोटा चौराहा परिसर में एक बैठक आयोजित किया गयी थी। इस बैठक में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल लोगों के संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आप सभी लोगों से पारिवारिक रिश्ते बनाए हैं। हर किसी के बीच बैठा हूं। हम जहां भी रहेगें, मान सम्मान के साथ रहेंगे और आने सभी लोगों का मान सम्मान रहेगा। यहां के लोगों का मान सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा। क्योंकि राजनीति में सफलता के 40 वर्षों का पूरा श्रेय हरदोई के लोगों को है। कभी भी हरदोई के लोगों ने हमारा साथ नही छोड़ा और सभी समाज के लोगों ने हमारा हमेशा साथ दिया ।

यह भी पढ़ें - यूपी ट्रेवल मार्ट 2018: 23 देशों के 52 टूर ऑपरेटर होंगे शामिल, ऐसे करेंगे सैलानियों को आकर्षित

मुस्लिम बच्चियों को दी ये सौगात
नरेश अग्रवाल ने कहा कि मुस्लिम गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराने के लिए वे प्रयास कर रहे हैं ताकि, बच्चियों की शिक्षा की और अधिक सुविधा हो सके। इसके लिए केन्द्र सरकार से 50 लाख रूपए की स्वीकृति उन्होंने दिलाई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। नरेश अग्रवाल की इस बात पर मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, बाबू अली, यासीन अली शाह, मो0 अच्छन, कलीमउल्ला फारूकी, रियासत खां, अनीश पाला, मो0 हसीन, प्रधान अख्तर गाजी, आमिर किरमानी अरशद, हबीब लिट्टे आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - Breaking: 2019 चुनाव से पहले योगी सरकार ने खोल दिया नौकरियों का पिटारा, निकाली 95000 सरकारी पदों पर भर्तियां