8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच में प्रसव पीड़ा से जूझती महिला ने खुद को पहुंचाया नुकसान, हालत गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक प्रसूता ने असहनीय पेट दर्द के चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने ब्लेड से अपना ही पेट काटकर बच्चे को बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में महिला को लखनऊ रेफर किया गया है।

2 min read
Google source verification

बहराइच

image

Namrata Tiwary

image

Namrata Tiwary

Feb 19, 2026

BAHARAICH

अस्पताल में भर्ती घायल महिला।

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना बौंडी इलाके से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां नंदवल गांव की रहने वाली 32 वर्षीया ननकई नाम की महिला गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि महिला को प्रसव के दौरान पेट में इतना तेज दर्द उठा कि उसने सुध-बुध खो दी। दर्द की वजह से महिला ने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

ब्लेड से खुद ही कर डाला अपना 'ऑपरेशन'

दर्द से कराह रही ननकई ने किसी डॉक्टर या अस्पताल का इंतजार करने के बजाय पास रखे एक ब्लेड को उठाया और खुद ही अपना पेट काटना शुरू कर दिया। महिला ने ब्लेड से अपने पेट को चीर कर गर्भ में पल रहे बच्चे को बाहर निकाल लिया। यह मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। दर्द से कराह रही महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, घर में पसरा खून

महिला के घर से आ रही चीखें सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। महिला लहुलुहान हालत में पड़ी थी और उसने खुद ही अपना पेट काट लिया था। आनन-फानन में ग्रामीणों और परिजनों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी और घायल महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गांव में इस घटना के बाद से ही सन्नाटा पसर गया है।

महिला की हालत नाजुक

बहराइच के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। बहुत ज्यादा खून बह जाने और गहरा जख्म होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल महिला की जान बचाने की कोशिशें जारी हैं। इस घटना से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर किस मजबूरी या मानसिक स्थिति में महिला को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।