1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असलहों के बल पर सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट

असलहों के बल पर सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 23 Apr 2018, 5:38 PM IST

robbers

बहराइच. जिले में लूट की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा वाक़िया कोतवाली नानपारा इलाके में सामने आया है, जहां के गुरगुट्टा बाजार से अपनी दुकान को बंद कर वापस आ रहे शिवम सोनी नाम के एक सर्राफा व्यापारी को असलहों से लैश लुटेरों ने घरेबन्दी कर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की भनक पाते ही SP ग्रामीण RK सिंह सहित इलाकाई पुलिस टीम मौके पहुंची जहां जांच की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए SP ग्रामीण ने बताया कि केशवा पुर गांव निवासी शिवम सोनी गुरगुट्टा बाजार में सर्राफे की दुकान चलाते हैं। जहां से अपनी दुकान बंद कर बीती शाम वापस आ रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार 3 नकाबपोश लुटेरों ने फायरिंग कर उनके पास रखा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसके बैग में करीब 5 किलो चांदी, 10 ग्राम सोने के आभूषण,व 20 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में हुई लूट की वारदात की जानकारी पीड़ित स्वर्णकार ने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें- भाजपा के इस बड़े सांसद ने पीएम मोदी के बारे में कह दी ये बड़ी बात, राजनीति में हड़कंप

जिसकी जानकारी होते ही पुलिस टीम ने इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुटी रही। इस घटना के बारे में SP ग्रामीण ने बताया कि मामले के खुलाशे के लिये आस पास के जिलों की पुलिस टीम की मदद के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को लगाकर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का भरोसा जताया है। कोतवाली नानपारा इलाके में असलहों से लैश लुटेरों के गिरोह द्वारा सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लाखों के जेवरात की लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें- चाचा ने डेढ़ साल की मासूम के साथ कर डाला कुकर्म,पिता ने दरवाजा खोला तो.. लहूलुहान हालत में गोद में बैठाए था

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश