1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर के बहाने चाचा ले गया मासूम को घर, कर डाली दरिंदगी

मंदिर के बहाने चाचा ले गया मासूम को घर, कर डाली दरिंदगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 1:46 PM IST

rape

उरई. यूपी के उरई जिले में रिश्तों की मर्यादा को कलंकित करता मामला सामने आया है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है। हवस के पुजारी चाचा ने अपनी डेढ़ साल की मासूम भतीजी के साथ ही दुष्कर्म कर डाला। जब मासूम की रोने की आवाज आई तो परिजन सुनकर भाग आए। परिजनों को देखकर आरोपी चाचा भाग निकला।

मामला उरई के कोटरा थाना क्षेत्र का है , जहां डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची शनिवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच उसका चाचा जेसीबी ड्राइवर राहुल कुमार (22) पुत्र रामपाल सिंह उसके घर आया और मासूम को उसकी मां मंदिर घुमाने ले जाने की बात कही। मां ने मासूम को नए कपड़े पहना कर तैयार कर दिया।

मंदिर के बहाने ले गया मासूम को

राहुल मासूम को मंदिर जाने की वजाय उसे अपने घर में ले गया, जहां उस वक्त कोई नहीं था। उसने अपनी मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म कर डाला। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता सताने लगी तो वह मंदिर ढूंढने गए, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इस पर परिजन राहुल के घर जा पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी के रोने की आवाज सुनी। बाहर का दरवाजा खुला होने पर वह लोग कमरे में जा पहुंचे, जहां राहुल की गोद में बैठी अपनी मासूम बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर उनके होश उड़ गए।

परिजनों को देख भागा युवक

अपने भईया भाभी को देखकर युवक मासूम को छोड़कर परिजनों को धक्का देता हुआ वहां से भाग निकला। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर वहां पर भीड़ लग गई। काफी देर पिटाई के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने आरोपी राहुल को उनके हवाले कर दिया। उधर पीड़ित पिता अपनी मासूम बेटी को घर पर छोड़कर थाने पहुंचा, जहां उसने अपने चचेरे भाई के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने मासूम को मडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।