7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग पर उल्टहवा पुल के पास यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई

2 min read
Google source verification
bus accident

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल

श्रावस्ती. जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग पर उल्टहवा पुल के पास यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस की मदद से यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जिसमें करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगो को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है।

10 यात्री हुए घायल

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा से यात्रियों को लेकर एक बस बहराइच जा रही थी। तेज रफ्तार बस जैसे ही उल्टहवा पुल के पास पहुंची ही थी कि अचानक उसकी कमानी टूट गई। बस अनियंत्रित हो गई और मार्ग किनारे पलट गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना में महिलाओं सहित करीब 10 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर एसडीएम जमुनहा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं इस संबंध में मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय बताते हैं कि एक बस पलटने की सूचना मिली थी। तत्काल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:दो साल से बेटे को देखने के लिए तरसे मां-बाप, प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार