हौसला पोषण मिशन अन्तर्गत लक्षित गर्भवती महिलाओं को दैैनिक रूप से निर्धारित मानकों के अनुसार गर्म पका पकाया भोजन, आयरन की गोलियां, स्वास्थ्य पोषण परामर्श तथा बच्चों को पका पकाया भोजन, वृद्धि की निगरानी, बच्चों की माताओं को स्वास्थ्य पोषण परामर्श एवं अन्य सेवाएं यथा टीकाकरण, सप्लीमेण्ट आदि प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त लक्षित महिलाओं को मीनू के अनुसार दही/दूध व मौसमी फल तथा बच्चों को प्रतिदिन मौसमी फल व घी की खुराक दी जायेगी।