
सांकेतिक फोटो
weather update today: यूपी में कल से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने fog कोहरा को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी के अधिकांश जिलों में सुबह शाम के बजाय अब दिन में भी कोहरा का असर रहेगा। आज से शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड के साथ जबरदस्त कोहरा पड़ने की संभावना है। इसको लेकर imd ने चेतावनी जारी किया है।
up weather update: यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज यूपी के कुछ जिलों में पूरे दिन आसमान में बादल डेरा जमाये रहे। शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा जबरदस्त पड़ने लगा है। imd ने fog को लेकर yellow अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में आज बादलों के आने जाने का क्रम जारी रहा। कुछ जिलों में हुई बूंदाबांदी से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। मुजफ्फरनगर यूपी का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 रिकॉर्ड किया गया। यूपी में अधिकतम तापमान 21 से 27 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 9 से 16 डिग्री के आसपास रहा। यूपी में कोहरा की जबरदस्त एंट्री होने वाली है। अगले 48 घंटे में पूरे यूपी कोहरा सिर्फ छाएगा ही नहीं बल्कि बरसात होगी। पश्चिमी बिछोभ के हिमालय की पहाड़ियों से टकराने के बाद पछुआ हवाएं यूपी में शीत लहर लेकर आएंगी। दिसंबर के पहले सप्ताह से ही यूपी में ठंड से कई वर्षों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
जानिए यूपी के जिलों में तापमान
गोंडा में अधिकतम 28 न्यूनतम तापमान 15, हवा 6kmph
बलरामपुरअधिकतम 28 न्यूनतम तापमान 15, हवा 6kmph
बहराइच अधिकतम 26 न्यूनतम तापमान 13 हवा 8kmph
श्रावस्ती अधिकतम28 न्यूनतम तापमान 16 हवा 5kmph
वाराणसी अधिकतम28 न्यूनतम तापमान 14 हवा 7kmph
जौनपुर अधिकतम29 न्यूनतम तापमान 20 हवा 8
भदोही अधिकतम29 न्यूनतम तापमान15 हवा 6kmph
मिर्ज़ापुर अधिकतम 28 न्यूनतम तापमान 14 हवा 6kmph
गाज़ीपुर अधिकतम 28 न्यूनतम तापमान 15 हवा 3kmph
गोरखपुर अधिकतम28 न्यूनतम तापमान13 हवा 4kmph
कुशीनगर अधिकतम 27 न्यूनतम तापमान 13 हवा 5kmph
देवरिया अधिकतम 29 न्यूनतम तापमान 16 हवा 6kmph इसके अलावा यूपी के इन जिलों में 21 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच में अधिकतम तापमान रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इनमें मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद
Published on:
28 Nov 2023 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
