19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Alert: मानसून की डेट आ गई सामने, झमाझम बारिश, आंधी और तूफान का होगा खतरनाक मंजर

Monsoon Alert: यूपी में गर्मी से निजात मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है। झमाझम बारिश और तेज आंधी के साथ मानसून यूपी में प्रवेश करेगा।

2 min read
Google source verification
up_weather.jpg

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है।

Monsoon Alert: यूपी के लोग अब मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भी मॉनसून के 4 जून को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी हालांकि, इसमें देरी देखी जा रही है। वैसे इस बार भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी देखी नहीं गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में झमाझम बारिश और तेज आंधी के साथ इसी महीने मानसून प्रवेश करेगा। IMD के मुताबिक मानसून की दस्तक यूपी में होने वाली है।

साउथवेस्ट मानसून दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूरे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में आगे बढ़ गया है।

आने वाले दिनों में यूपी समेत देशभर में मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने मैप के जरिए बताया है कि यूपी में मानसून कब आ सकता है। आइए जानते हैं...

IMD यानी भारतीय मौसम ‌विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक साउथवेस्ट मानसून दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूरे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में आगे बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: नौतपा का कहर जारी, एनसीआर में झमाझम बारिश, इन 18 जिलों में 'आसमान से धरती तक गूंजेगा बादलों का सायरन'

मौसम विभाग ने मैप के जरिए बताया है कि केरल में मानसून की एंट्री 7 जून को हो सकती है। इसी के साथ यूपी के कुछ इलाकों में 15 जून को सबसे पहले मानसून की झमाझम बारिश हो सकती है, जबकि कई जगह 20 और 25 जून को मॉनसून आ सकता है। दिल्ली की बात करें तो 30 जून को मानसून आ सकता है।


बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग