script19 हजार खाते अब भी नहीं हो पाए डीबीटी सक्रिय | 19 thousand accounts still could not be activated DBT | Patrika News
बालाघाट

19 हजार खाते अब भी नहीं हो पाए डीबीटी सक्रिय

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-10 जून से खातों में वितरित की जानी है राशिडीबीटी कराने बैकों में उमड़ रही महिलाओं की भीड़चिलचिलाती धूप में बच्चों संग परेशान हो रही बहनाएंनाकाफी साबित हो रही बैंक प्रबंधन की व्यवस्थाएं

बालाघाटJun 03, 2023 / 08:23 pm

mukesh yadav

19 हजार खाते अब भी नहीं हो पाए डीबीटी सक्रिय

19 हजार खाते अब भी नहीं हो पाए डीबीटी सक्रिय

बालाघाट. नवपते की डामर पिघला देने वाली गर्मी, में सैकड़ों महिलाओं की लंबी लाइन, बैंकों में खाता डीबीटी कराने भारी धक्का मुक्की और अव्यवस्थाओं के बीच परेशान होती महिलाएं। यह दृश्य एक बार फिर जिले के बैंकों में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने महिलाओं को बेजा परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। खासकर जिले के परसवाड़ा तहसील के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में महिलाओं की अपार भीड़ देखी जा रही है। यहां अपने खातों को डीबीटी कराने भीषण गर्मी में दुधमुहे बच्चों के साथ पहुंचकर महिलाएं बेजा परेशान हो रहे हैं। इसके बावजूद उनका कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। 10 जून से महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए की राशि डाली जानी है। लेकिन 02 जून तक करीब 19 हजार महिलाओं के खाते अब भी डीबीटी सक्रिय नहीं हो पाए हैं। ऐसे में महिलाओं को योजना से वंचित न हो जाने का भय सता रहा है। महिलाएं सारे काम काज छोडकऱ यहां सुबह 09 बजे से ही अपने खातों में डीबीटी कराने पहुंच रहीं हैं। लेकिन समय पर उनके खाते डीबीटी सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं।
60 से अधिक नहीं ले रहे फार्म
एसबीआई बैंक परसवाड़ा में सुबह से लाइन में लगी महिलाओं के अनुसार शाखा में एक दिन में 60 महिलाओं से अधिक के फार्म जमा नहीं किए जाते हैं। ऐसे हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचती है और कुछ के फार्म जमा हो पाते हैं। शेष महिलाओं को बैरंग ही लौटना पड़ता है। जबकि उक्त शाखा में कई-कई किमी दूर से बस के माध्यम से महिलाएं खातों को डीबीटी कराने पहुंचती है। बावजूद भी उनका डीबीटी कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह है जिले में स्थिति
:- 352354 जिले में कुल पात्र महिलाओं की संख्या।
:- 353227 कुल आवेदन प्राप्त हुए।
:- 4928 आपत्तियां मिली।
:- 4825 का आपत्तियों का निराकरण।
:- 335200 आधार लिंक है।
:- 331681 महिलाओं के खाते डीबीटी सक्रिय।
:- 20673 पात्र महिलाओं के डीबीटी होना शेष।
युद्ध स्तर पर किया जा रहा कार्य
महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना धूमकेती के अनुसार 02 जून तक की स्थिति में जिले में करीब 19 हजार महिलाओं के खातों डीबीटी होना शेष है। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में युद्ध स्तर पर महिलाओं के खातों को डीबीटी सक्रिय करने का कार्य करवाया जा रहा है। सभी बैंक प्रबंधकों की बैठक लेकर 10 जून से पूर्व सभी पात्र महिलाओं के खातों को शत प्रतिशत डीबीटी सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। समय के पूर्व सभी खातों को डीबीटी सक्रिय करवा लिया जाएगा।
वर्सन
02 जून की स्थिति में जिले मे करीब 19 हजार खातों को डीटीबी सक्रिय करना शेष है। कलेक्टर सर ने सभी बैंक प्रबंधकों की बैठक लेकर समय पर सभी खातों को डीबीटी सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ अवश्य दिलवाया जाएगा। कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित नहीं हो पाएगी।
वंदना धूमकेती, जिला कार्यक्रम अधिकारी मबविवि
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो