
एनकाउंटर पर बड़ा अपडेट : 3 राज्यों में 32 लाख के इनामी हैं मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली, 1 नक्सली घायल
बालाघाट. मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट सीमा पर स्थित सूपखार इलाके में बुधवार को हुई हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन राज्यों के दो इनामी नक्सली मारे गए हैं। वहीं, ताजा अपडेट ये भी सामने आया है कि, इस मुठभेड़ में एक नक्सली गोली लगने से घायल भी हुआ है। हालांकि, पुलिस की गोली लगने के बावजूद घायल नक्सली फरार होने में कामयाब हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस मंडला, बालाघाट के साथ साथ छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इस मुठभेड़ में कमांडर भोरमदेव एरिया कमेटी सदस्य 19 वर्षीय राजेश उर्फ नंदा वंजाम निवासी पालगुडेम थाना भेज्जी जिला सकुमा और जोन समन्वय टीम प्रभारी 27 वर्षीय गणेश निवासी नरगुड़ा थाना कासनसुर जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र मारे गए हैं। घटना के बाद जवानों ने राजेश के पास से एक-47 और गणेश के पास से एसएलआर हथियार जब्त किया है।
3 राज्यों में 32 लाख के इनामी हैं मारे गए नक्सली
आपको बता दें कि, दोनों ही नक्सलियों पर तीन राज्यो में 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जिसमें मृत नक्सली राजेश उर्फ नंदा पर मप्र में तीन लाख, महाराष्ट्र में 12 लाख और छग में 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसी तरह मृत नक्सली गणेश पर मप्र में 3 लाख, महाराष्ट्र में 4 लाख और छग में 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
घायल नक्सली को ढूंढ रही पुलिस टीम
जानकारी के अनुसार, मंडला जिले के मोतीनाला और बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र की सीमा से लगे सूपखार इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दोनों ही जिलों की हॉकफोर्स की संयुक्त टीम पहुंची। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों को देखकर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस घटना में दो नक्सली मारे गए। एक नक्सली गोली लगने से घायल हो गया है। बताया गया है कि मौके पर मौजूद अन्य नक्सली मौके से फरार हो गए हैं। घटना के बाद से जंगल में सर्चिंग तेज कर दी है। जवानों को अलर्ट कर दिया गया है।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Published on:
30 Nov 2022 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
