
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल करेंगे टूर्नामेंट का शुभारंभ
51 वीं नारायणसिंह मेमोरियल ऑल इंडिया स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 11 जनवरी से स्थानीय शहीद चन्द्रशेखर आजाद एस्टोटर्फ मैदान में नेहरू स्र्पोटिंग क्लब व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। इसमें देश की करीब दो दर्जन से अधिक टीमें शामिल हो रही है। नेहरू स्र्पोटिंग क्लब पदाधिकारियों ने शुक्रवार मैदान परिसर में चर्चा करते हुए बताया कि टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां कर ली गई। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रहलादसिंह पटेल उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता सांसद भारती पारधी, विशिष्ट अतिथि विधायक अनुभा मुंजारे, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, मौसम हरिनखेड़े उपस्थित रहेंगे।
बताया कि टूर्नामेंट का समापन 17 जनवरी को भव्य रूप से किया जाएंगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर खेल प्रेमी दर्शकों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है।
इस टूर्नामेंट में पॉनपोश एकेडमी राऊरकेला, आरडब्लुएफ बैंगलुरू, बीएसएफ जालंधर, सदर्न कमांडेट बैंगलुरू, सैफई ईटावा, एसईआर कलकत्ता, अश्विनी स्र्पोट्स एकेडमी कुर्ग कर्नाटक, गैंगपुर हॉकी ओड़ीसा, आर्मी इलेवन दिल्ली, एससी रेल्वे सिकन्द्राबाद, एजी नागपुर, कैनरा बैंक बैंगलुरू, एनसीओई इम्फाल, रेल्वे बिलासपुर, आरेंज सिटी नागपुर, डीएच जबलपुर, डीएचए बैतुल, बिलासपुर एकेडमी, डीएचए सिवनी, डीएचए दुर्ग, डीएचए इटारसी, डीएचए बालाघाट टीमें शामिल होंगी।
Updated on:
09 Jan 2026 07:53 pm
Published on:
09 Jan 2026 07:53 pm
