28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए किया भूमिपूजन

7.26 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा मैदान

2 min read
Google source verification
हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए किया भूमिपूजन

हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए किया भूमिपूजन

बालाघाट. खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा बालाघाट में हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान निर्माण के लिए 7 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। एस्ट्रोटर्फ मैदान निर्माण के लिए बुधवार को विधायक गौरीशंकर बिसेन, राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे द्वारा भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बिसेन ने कहा कि वर्ष 2021 बालाघाट जिले के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस वर्ष के प्रदेश के बजट में बालाघाट जिले के लिए ढेर सारी उपलब्धियां मिली है। इनमें हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान भी शामिल है। अब प्रयास किया जाएगा कि एस्ट्रोटर्फ मैदान जल्द से जल्द बनकर तैयार हो और इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हो। उन्होंने कहा कि यह मैदान गुणवत्ता के साथ समय सीमा में बनाया जाए। राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा कि कोई भी काम असंभव नहीं होता है। मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो हर काम को कराना मुमकिन है। सातनारी जलाशय, चार ओवर ब्रिज, एस्ट्रोटर्फ मैदान के लिए प्रदेश सरकार के बजट में राशि का इंतजाम कराना ऐसे ही काम है जो आज मुमकिन हो गए है। बालाघाट में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान निर्माण के लिए जिन लोगों ने भी अब प्रयास किया है वे सभी बधाई के पात्र है। नीले रंग का एस्ट्रोटर्फ बनाने से यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हो सकेगा। जिले में हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने से इस क्षेत्र के हाकी खिलाडिय़ों को आगे आने का अवसर मिलेगा और बालाघाट जिले को एक नई पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल धुवारे, नेहरू स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष राजेश पाठक, विजय वर्मा, किरण भाई त्रिवेदी, ऋषभ वैद्य, प्रकाश चतुरमोहता, जसबीर सिंह सोंधी, राजकुमार रायजादा, मौसम हरिनखेड़े, सुरजीत सिंह ठाकुर, अरूण रहांगडाले, संजय खंडेलवाल, भारती पारधी, पापा भाई, खेल अधिकारी रविन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।