2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सदैव आस्था के साथ विकास की पक्षधर- स्मृति ईरानी

बुधवार को भाजपा की स्टार प्रचारक व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महकेपार और लालबर्रा में चुनावी सभा को संबोधित किया

2 min read
Google source verification
15_balaghat_101.jpg

बालाघाट. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को भाजपा की स्टार प्रचारक व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महकेपार और लालबर्रा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव आस्था के साथ विकास की पक्षधर रही है। आज देश से लेकर आपके प्रदेश तक विकास कार्यों की निरंतरता है। आमजन को सीधे लाभाविंत करने की योजनाएं क्रियान्वित है। जिससे आम जनमानस का जीवन स्तर खुशहाल हुआ है। इसी विकास की निरंतरता को बनाए रखने के लिए पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार चुनना है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने दीपावली पर पूजन किया है तो आप सभी को यह बात मालूम होगी की मां लक्ष्मी कमल पर विराजती है। आप भी कमल का साथ दें और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेसी हमारे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हंै। जब इनकी 15 माह सरकार रही तो उन्होंने क्या किया? इन्हें जवाब देना चाहिए। यदि कांग्रेस सत्ता में तो प्रदेश की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस ने देश में रिमोट से सरकार चलाई थी। जब मोदी आए तो किसान सम्मान के लिए 6 हजार रुपए दिए। मध्यप्रदेश में तो 6 हजार अतिरिक्त दिए जा रहे है। लाड़ली बहना के खातें में रुपए पहुंच रहे है। हम चुनाव जनकल्याण के लिए लड़ रहे हैं लेकिन कांग्रेस है जो बंदरबाट हो सके, गरीबों को लूट सके इसलिए चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा उन्होंने अनेक बातें कही।

मंत्री ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शेर है। प्रधानमंत्री ने तय कर दिया है कि पांच साल तक गरीबों को फ्री में अनाज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घमंडियों ने उनकी सरकार रहते हुए हमेशा प्रभु राम के अस्तित्व को नकारने वाले तथ्य पेश किए। यहां तक की न्यायालय में भी दस्तावेज पेश कर कहा कि राम काल्पनिक है। वहीं हमने धर्म के लिए धैर्य धारण कर तथ्यों के साथ संघर्ष किया और आज परिणाम आप सबके सामने है। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का लोकार्पण होने जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने अनेक बातें कही।