ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बालाघाट जिले से लगी सीमा महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया जिले में कांग्रेसी विधायक गोपाल अग्रवाल के साथ हुए जान लेवा हमला के विरोध में कलेक्टर भरत यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रहीम खान, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष, भीम फूलसूंघे, शमीम सिद्दीकी, महामंत्री मकसूद खान, विजय अग्रवाल, इन्दरचंद नाहटा, शेषराम राहंगडाले सहित अन्य उपस्थित रहे।