18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 को जिले में प्रवेश करेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

6 विधानसभा क्षेत्रों का करेगी भ्रमण, 30 को मंडला के लिए होगी रवाना

2 min read
Google source verification
23_balaghat_108.jpg


बालाघाट. कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 26 सितंबर को गढ़ी क्षेत्र से बालाघाट जिले में प्रवेश करेगी। यह यात्रा 30 सितंबर तक जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों का भ्रमण करेगी। यात्रा को लेकर नगर के सुजान धर्मशाला में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी और सभी अनुसांगिक संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे। कांग्रेस की इस बैठक में नवागत कांग्रेसी बोधसिंह भगत का सभी ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद बोधसिंह भगत ने भाजपा और मंत्री बिसेन के खिलाफ जमकर बयान बाजी की। उन्होंने मंत्री गौरीशंकर बिसेन पर जमकर हमला करते हुए कांग्रेसियों को यह भी जता दिया कि टिकट के लिए उन्हें यहां आने की जरुरत नहीं थी। भाजपा भी उन्हें टिकट दे रही थी। बस फर्क इतना था कि वहां उन्हें, उनकी चरण वंदना करने को कहा जा रहा था। इसके अलावा उन्होंने अनेक बातें कही।
जानकारी अनुसार कांग्रेस ने प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा शुरु की है। बालाघाट जिले में यात्रा का प्रभारी पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को बनाया गया है। जबकि सह प्रभारी लांजी विधायक हीना कावरे को बनाया गया है। सह प्रभारी हीना कावरे ने बताया कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 26 सितंबर को गढ़ी से जिले में प्रवेश करेगी। जो 27 सितंबर को बैहर से दमोह होते हुए लांजी पहुंचेगी। लांजी में सभा का आयोजन होगा। इसी दिन यह यात्रा किरनापुर होते हुए बालाघाट मुख्यालय पहुंचेगी। यात्रा बालाघाट में रात्रि विश्राम करेगी। 28 सितंबर को काली पुतली चौक में सभा होगी। इसके बाद यात्रा वारासिवनी के लिए रवाना होगी। जहां वारासिवनी में सभा होगी। इसके बाद यात्रा वारासिवनी से रामपायली, खैरलंाजी, बोनकट्टा होते हुए तिरोड़ी पहुंचेगी। तिरोड़ी में सभा का आयोजन होगा। 29 सितंबर को यात्रा कटंगी पहुंचेगी। कटंगी के बाद यात्रा इसी दिन लालबर्रा पहुंचेंगी। 30 सितंबर को यात्रा लामता होते हुए परसवाड़ा पहुंचेगी। जहां सभा होने के बाद यह यात्रा मंडला जिले के लिए रवाना हो जाएगी।