17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चे घरों, निर्माण कार्य और ईंट भट्टा संचालकों को नुकसान

मौसम की मार से जनजीवन प्रभावित, किसान परेशानआंधी तूफान के कारण पेड़ हुए धराशायी, बाधित रही बिजली आपूर्ती

2 min read
Google source verification
कच्चे घरों, निर्माण कार्य और ईंट भट्टा संचालकों को नुकसान

कच्चे घरों, निर्माण कार्य और ईंट भट्टा संचालकों को नुकसान

बालाघाट/बैहर/लांजी। जिले के ग्रामींण अंचलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने का क्रम गुरूवार की रात भी जारी रहा। जिला मुख्यालय में रिमझिम और ग्रामीण अंचलों में मुसलाधार बारिश होने से जानकारी सामने आई है। लगातार मौसम में परिवर्तन और बारिश से जन जीवन खासा अस्त व्यस्त हो गया है। शाम होते ही मौसम आंधी तूफान, बिजली की भारी गर्जना के साथ बारिश भी हो रही है। हर कोई परेशान नजर आ रहा है। मौसम में हुए इस परिवर्तन का असर, जन जीवन सहित खेती किसानी और व्यापार में भी देखने की मिल रहा है। जिले के लांजी, बैहर, लालबर्रा क्षेत्र में अधिक असर देखने को मिल रहा है।
लांजी क्षेत्र के किसानों के अ नुसार इन दिनों रबी की धान की फसलें लगी हुई है। कुछ दिनों से हुए मौसम में परिवर्तन में यह फसलें खराब होती नजर आ रही है। बारिश होने से कीटों का प्रकोप बढऩे की संभावना बढ़ गई है। कीट प्रकोप, तेज हवा, मुसलाधार बारिश से उत्पादन कम होने की चिंता किसानों को सता रही है। बता दें कि वर्तमान में धान की फसल गर्भ में है। तेज हवा एवं मुसलाधार बारिश से जो धान गर्भ अवस्था में होती हैं, उसमें नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। दलहनी फसलों को भी नुकसान होने बात किसान बता रहे हैं।
ईंट भट्टों पर बारिश की मार
लांजी किरनापुर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ईट भट्टे लगाए जाते हैं। वर्तमान समय ईंट भट्टों को लगाने का ही होता है। बड़ी संख्या में ईंट भट्टा संचालक अपने भट्टों में ईंट बनाने के कार्यो में जुटे हुए थे। लेकिन अचानक से हो रही बारिश ने इनके व्यापार पर पानी फेर दिया है। किरनापुर और हट्टा क्षेत्र में अधिक मात्रा में पकी हुई ईंटों के गलने की जानकारी भी भट्टा संचालक बता रहे हैं। ऐसे में मजदूरों की मजदूरी निकालने में भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भट्टा संचालकों के अनुसार यदि इसी तरह से मौसम रहा, तो इस बार ईंट को बेजा किल्लत सामने आएगी और कालाबाजी बढऩे से ईंटों के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विद्युत आपूर्ति रही ठप्प
भारी बारिश और आंधी तूफान से वन संपदाओं को भी नुकसान पहुंचा है। लांजी किरनापुर क्षेत्र में कई स्थानों पर बड़े पेड़ धराशायी होने की जानकारी सामने आ रही है। पेड़ों के बिजली तारों पर गिरने से क्षेत्र में रात के समय बिजली आपूर्ती बाधित रही। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुधार होने तक कई बार बिजली गुल करनी पड़ी। विद्युत विभाग के कर्मचारी कड़ी मशक्कत कर फाल्ट ढूंढते और सुधार कार्य करते नजर आए। कर्मचारियों ने बताया कि कई स्थानों पर तार टूटे हैं, वहीं ट्रांसफार्मर और डीओ फ्यूज होने की शिकायत भी आई है। बेनेगांव से लाइन फाल्ट हुई थी। जिसे दिन रात मेहनत कर सुधार कार्य किया गया है।