25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीणों से की चर्चा, योजनाओं की दी जानकारी

ग्रापं अमवाही के केशलई, कुरवाही में मंत्री ने किया कंबल का वितरणगरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा ही ईश्वर सेवा है-कावरे

2 min read
Google source verification
ग्रामीणों से की चर्चा, योजनाओं की दी जानकारी

ग्रामीणों से की चर्चा, योजनाओं की दी जानकारी

बालाघाट/डोरा. परसवाड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत अमवाही के ग्राम केशलई व कुरवाही में रविवार को आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे ने जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर जपं परसवाड़ अध्यक्ष समल सिंह धुर्वे, उपाध्यक्ष कांति राहंगडाले, भाजपा नेता योगेश शरणागत, जपं सदस्य मोहबल सिंह उइके, दुलारी अर्जुन तेकाम, अमवाही सरपंच भागचंद, उपसरपंच जयंत गौतम, सीमा भलावी, गुड्डू बाहेश्वर, दिनेश मरकाम, रामकिशोर तेकाम, कन्हैया भलावी सहित अन्य मौजूद थे।
ग्राम केशलई, कुरवाही में समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कावरे ने कहा कि गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा करना है। यह एक पुण्य का काम है। गरीबों के पास ठंड के दिनों में गर्म कपड़े नहीं होते हैं, जिसके कारण वे आग तापते हैं। इसमें कई बार दुर्घटना हो जाती है। गरीब लोगों के साथ ऐसी दुर्घटना न हो इसीलिए उन्होंने जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण करने का निर्णय लिया है। यह कार्य वे 5 साल पहले से करते आ रहे है। इस कार्य से हमें आत्मिक सुख मिलता है। अन्य संपन्न लोगों को भी इस क्षेत्र में आगे आकर जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहिए। इसके अलावा मंत्री कावरे ने शासन से संचालित योजनाओं, पेसा एक्ट की जानकारी दी।
50 बिस्तर के आयुष चिकित्सालय का भूमिपूजन 8 को
बालाघाट. आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे ने राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत राज्य वार्षिक प्लान के तहत 7 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय स्वीकृत कराया है। जिसके भवन निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन 8 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ मिलिंद चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम, जपं परसवाड़ा अध्यक्ष समल सिंह धुर्वे, जपं बालाघाट अध्यक्ष फूलचंद सहारे सहित अन्य मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री कावरे अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे है। एकीकृत आयुष चिकित्सालय की स्थापना होने से उच्च स्तरीय गुणवत्ता पूर्वक आयुष चिकित्सा का लाभ जिले के लोगों को मिलेगा। मंत्री के प्रयासों के कारण ही जिले को 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय की सौगात मिली है। आयुष चिकित्सालय की स्थापना के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। निविदा की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है।