
डॉ. गिरीश कुमार होंगे बालाघाट के नए कलेक्टर
बालाघाट.मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के अलग-अलग जिलों के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसके तहत वर्ष २०१२ बैचे के आईएएस अधिकारी व बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य का तबादला सागर कलेक्टर के रुप में किया गया है। वहीं बालाघाट जिले में नए कलेक्टर के रुप में वर्ष २०१३ बैच के आईएएस अधिकारी व अपर आयुक्त आबकारी विभाग मप्र डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा होंगे। इसी तरह वर्ष २०१३ बैच की आईएएस अधिकारी व जिला पंचायत बालाघाट सीईओ उमा महेश्वरी का अशोक नगर में कलेक्टर के रुप में तबादला किया गया है। वहीं वर्ष २०१७ बैच के आईएएस अधिकारी व अपर कलेक्टर बालाघाट विवेक कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट के रुप में पदस्थ किया गया है।
विदित हो कि वर्ष २०१२ बैच के आईएएस अधिकारी दीपक आर्य ने बालाघाट कलेक्टर के रुप में २६ दिसम्बर २०१८ को बालाघाट कलेक्टर के रुप में पदभार ग्रहण किया था। कलेक्टर दीपक आर्य ने बालाघाट जिले में दो साल आठ माह का कार्यकाल पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने अनेक सराहनीय कार्य किए। उल्लेखनीय है की दीपक आर्य ने अपनी शासकीय सेवा की शुरूआत बालाघाट से ही की थी। वर्ष 2013 में आर्य को सहायक कलेक्टर के पद पर बालाघाट में पदस्थ किया गया था। उनका प्रोबेशन पिरियड बालाघाट में पूरा हुआ था। आर्य ने जिले में अपना प्रोबेशन पिरियड पूरा करने के बाद बड़वानी में एसडीएम, विदिशा में जिपं सीईओ और उज्जैन में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। इसके बाद उन्हें बालाघाट जिले में ही कलेक्टर के रुप में वर्ष २०१८ में पदस्थ किया गया था।
Published on:
04 Sept 2021 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
