
बालाघाट. दशनामी अखाडा संत जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी महेश्वर आश्रम, सनातन ज्ञानपीठ कुरुक्षेत्र हरियाणा के शिष्य दंडी स्वामी अखिलेश्वर आश्रम जाबालीपुरम मप्र की सन्यास दीक्षा के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर मुख्यालय के प्रेमनगर स्थित संस्कृति संस्कार हाल गायत्री शक्तिपीठ बालाघाट में सत्संग का आयोजन किया गया। दीप पूजन के बाद स्वागत अभिनन्दन की श्रंखला में सर्व प्रथम गायत्री परिवार द्वारा रुद्राक्ष माला व शाल पुष्पमाल से महाराज का अभिनंदन किया गया।
स्वामी का सन्यास जन्मोत्सव मनाते हुए पंचतत्वों के पूजन के साथ डॉ. जोशी ने प्रेरणाएं देते हुए 24 घी के दीपक प्रज्ज्वलित करवाए। प्रकाश पर्व पर प्रेरणाएं देते हुए महाराज जी ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन के महत्वता की सार्थकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्री रामचरित मानस 17 पुराणों का सार है। इसके बाद शक्तिपीठ के गर्भगृह में स्वामी जी ने सायंकालीन आरती की। भगवान् महाकाल परिसर में स्थित मंदिर में स्फटिक व पारद शिवलिग के दर्शन किए। शंकराचार्य द्वारा प्रदत्त दंडी को देवी गायत्री, सरस्वती, लक्ष्मी, उमा महेश व शिवलिंग से स्पर्श कर नमन किया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के जिला संयोजक महेश खजांची, डॉ. चारुदत्त जोशी मुख्य प्रबंध ट्रस्टी, कृष्णा मिश्रा, मौसम हरिनखेरे, अमिता चौधरी, वैभव कश्यप, सत्यनारायण अग्रवाल, कृपाल सिंह पारधी, महेंद्र सिंह , अमिता चौधरी, सत्यनारायण अवस्थी सहित अन्य मौजूद थे।
वात्सल्य नारी गौरव सम्मान से सम्मानित हुई तृप्ति
बालाघाट. वात्सल्य युक्त स्त्रीत्व पर लेखिका तृप्ति माहुले को वृंदा साध्वी ऋतंभरा द्वारा वात्सल्य नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। विगत दिनों मथुरा के वृंदावन वात्सल्य ग्राम में मथुरा सांसद हेमा मालिनी , गोवा की राज्यपाल डॉ. मृदुला सिन्हा, मध्यप्रदेश शासन की मंत्री अर्चना चिटनीस, पंजाब के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत चावल, समाजसेवी पद्मश्री जनक पलटा और जबलपुर समाजसेवी पुष्पा बेरी की गरिमामयी उपस्थिति में साध्वी ऋतंभरा का वात्सल्य वंदन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में साध्वी ऋतंभरा द्वारा चयनित नारी शक्ति को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ऋतंभरा की शिष्या साध्वी शिरोमणि द्वारा तृप्ति माहुले की नवागत लेखनी की खुले ह्रदय से प्रशंसा की गई। उनके वात्सल्य युक्त स्त्रीत्व को सराहते हुए लोकप्रिय विदुषी साध्वी ऋतंभरा द्वारा तृप्ति माहुले को वात्सल्य नारी गौरव सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि तृप्ती समाजसेवी सुधीर माहुले की धर्मपत्नी है। वात्सल्य युक्त स्त्रीत्व को लेखनी के माध्यम से व्यक्त करने वाली लेखिका तृप्ति नेमा माहुले की इस उपलब्धि पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया है।
Published on:
18 Apr 2018 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
