
जंगल मे मंगल दीपोत्सव कार्यक्रम में आदिवासी गरीबों को बांटा उपहार
बालाघाट. दीपावली के पावन अवसर पर सर्व धर्म सेवा समिति उकवा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जंगल मे मंगल दीपोत्सव नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम बैगा बाहुल्य गांव बैगाटोला समनापुर के जंगल में किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा बच्चों को मिठाईयां व युवाओं को टी-शर्ट, कपड़ा वितरित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल उकवा में ही अपनी शिक्षा-दीक्षा पूरी कर कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ प्रमोद गेड़ाम द्वारा भी स्वयं के जन्मदिवस पर समिति के माध्यम से दर्जनों महिलाओं को साड़ी व बच्चों को नए कपड़े प्रदान दिए। कपड़े मिठाईयां व पटाखा एवं विभिन्न उपहार पाकर सभी काफी प्रसन्न नजर आए।
इस दौरान प्रमुख अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मड़ावी, रूपझर थाना प्रभारी अरूण सोलंकी, सर्वधर्म सेवा समिति अध्य्क्ष जेम्स बारीक, उकवा चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा, उपनिरीक्षक सरविन्द धुर्वे, सरपंच मनोज उइके, सचिव खलील खान शामिल रहे।
इस संबंध में सर्व धर्म सेवा समिति अध्यक्ष जेम्स बारीक ने बताया कि समिति द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन करीब 15 वर्षो से किया जा रहा है। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हर वर्ष किसी भी अति पिछड़े बैगा बाहुल्य ग्राम में किया जाता है। जिसमें गरीब बच्चों व युवाओंं सहित महिलाओं को नए वस्त्र, पटाखा व मिठाइयां का वितरण कर उनके साथ दीपावली पर्व की खुशियां बांटी गई। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख पर्व में से एक दीपावली जिसका सभी धर्म सम्प्रदाय के लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। लेकिन एक ओर अनेक लोग ऐसे जो इस पर्व को बेहतर तरीके से मनाने लाखों रुपए खर्च करते है, वहीं समाज का एक तबका इस दिन अपने घर मे नए वस्त्र, मिठाईयां तो दूर दीपक तक नही जला पाता। उन्हें सही मायने में पता ही नही होता कि दीपावली कब और क्या है। उन गरीब परिवारों के साथ संस्था द्वारा पुलिस के सहयोग से हर वर्ष किसी कए बैगा बाहुल्य गांव में दीपोत्सव पर्व मनाया जाता है।
Published on:
29 Oct 2019 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
