1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित कराते खिलाड़ी ग्रेसी का सम्मान

जिला कराते संघ के द्वारा स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के सभागार में रविवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahesh Done

Jun 12, 2016

balaghat

balaghat


बालाघाट.
जिला कराते संघ के द्वारा स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के सभागार में रविवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्कूल स्पर्धा में चयनित ग्रेसी अड़मे का पुष्पहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष अनिल धुवारे, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, डीएफओ अशोक कुमार, मध्यप्रदेश कराते संघ सचिव रतन गंभीर, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष रवैलसिंह गांधी, ऋषभ वैद्य, देवेन्द्र चंदेल, जिला क्रीडा अधिकारी भुनेश्वर रावते, जिला कराते प्रशिक्षक कृष्णकांत गोंदुड़े सहित अन्य उपस्थित रहे।

जिला कराते प्रशिक्षक गोंदुड़े ने बताया कि तुर्की में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में ग्रेसी अड़मे में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। उनके चयन पर जिला कराते संघ ने बधाई देते हुए सफलता की कामना की है।