19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन सैकड़ा से अधिक वृद्धजनों का हुआ सम्मान

नगर पालिका परिषद में १ अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
Balaghat

तीन सैकड़ा से अधिक वृद्धजनों का हुआ सम्मान

बालाघाट. नगर पालिका परिषद में १ अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौसम हरिनखेड़े, नपाध्यक्ष अनिल धुवारे, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्र्र भारद्वाज, नपा उपाध्यक्ष वीणा कनौजिया, नपा सीएमओ गजानन नाफड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा 60 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों का शॉल श्रीफल व पुष्पमाला अर्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में करीब तीन सैकड़ा से अधिक वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
इस दौरान मौसम हरिनखेड़े ने कहा कि समाज में वृद्धजनों के सम्मान व उनके महत्व को समझाने, उनकी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने की मंशा से शासन द्वारा वृद्धजन दिवस का आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है। वृद्धजनों के आशीर्वाद और उनके सानिध्य में ही रहकर हमें समाज में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सोना आग में तप कर अपने शुद्धतम रूप में आता है उसी तरह हमारे वृद्धजनों ने अपने संपूर्ण जीवन काल में अनुभवों के माध्यम से अपने आप को तपाया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंगलानी ने कहा कि वर्तमान में बुजुर्गों का सम्मान आधुनिक समाज में निरंतर कम होता जा है। जिस तरह पुरातन समय में हम अपने माता-पिता को भगवान के समान मानते थे। ऐसी भावनाओं का आज समाज में अभाव होते जा रहा है। वृद्धजनों का सम्मान एक अभिनव पहल के रूप में शासन द्वारा किया जा रहा है।
बुर्जुग रीढ़ की हड्डी है
इस अवसर पर नपाध्यक्ष धुवारे ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार व समाज की रीढ़ की हड्डी है। जिस तरह रीढ़ की हड्डी के बिना शरीर का कोई महत्व नहीं होता उसी तरह बुजुर्गजनों के बिना परिवार का कोई औचित्य नहीं होता।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर नपा सभापति ललित चौके, राजेश मढ़के, विनय बोपचे, पार्षद गौरी लिल्हारे, अनीता पांचे, अलका रामटेककर, यासीन खान, रामभाऊ पंचेश्वर, मनोनीत पार्षद नन्दनी वर्मा, गणेश माधवानी, अमित बैस, योगेश बिसेन, डीपी राहंगडाले, विष्णुचरण राजोरिया सहित नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।