
balaghat lok sabha election 2024
balaghat lok sabha seat election 2024 : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में आमने-सामने की तस्वीर साफ होती जा रही है। कांग्रेस की तरफ से शनिवार रात को मध्यप्रदेश की 12 और लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया। इन 12 नामों को मिलाकर अब तक कांग्रेस 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है तो वहीं भाजपा पूरी 29 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। अब तक घोषित हुए दोनों ही पार्टी के उम्मीदवारों पर नजर डाला जाए तो सबसे रोचक मुकाबला बालाघाट लोकसभा सीट पर नजर आ रहा है। यहां एक तरफ महिला पार्षद हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष।
बालाघाट सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 का मुकाबला बेहद दिलचस्प होता नजर आ रहा है। इसकी वजह भाजपा और कांग्रेस की तरफ से यहां पर प्रत्याशियों का चयन है। भाजपा ने जहां मौजूदा सांसद का टिकट काटकर महिला पार्षद भारती पारधी को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार को टिकट दिया है। ऐसे में महिला पार्षद और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच लोकसभा की लड़ाई होनी है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की आखिरकार कौन दिल्ली की जंग जीत पाएगा।
यह भी पढ़ें- सिंधिया-शिवराज से कौन करेगा मुकाबला? कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती
भारती पारधी (भाजपा प्रत्याशी) - बालाघाट लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने भारती पारधी को टिकट दिया है। वर्तमान में बालाघाट में सांसद ढाल सिंह बिसेन हैं जिनका टिकट इस बार पार्टी ने काटते हुए पार्षद भारती पारधी को मौका दिया है। भारती पारधी पंवार समाज से आती हैं और उनके ससुर स्वर्गीय भोलाराम पारधी सांसद रहे हैं। भारती पारधी महिला मोर्चा व जिला संगठन में कई पदों पर भी काम कर चुकी हैं।
सम्राट सिंह सरस्वार (कांग्रेस प्रत्याशी)- बालाघाट सीट पर कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए सम्राट सिंह सरस्वार वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। सम्राट पूर्व विधायक अशोक सिंह सरस्वार के बेटे हैं और लंबे समय से बालाघाट जिले में सक्रिय नेता के तौर पर काम कर रहे हैं।
Published on:
24 Mar 2024 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
