22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक वर्ष में नगर में हुए विकास के अनेक कार्य

चुनाव में किए गए वादों को दिया जा रहा है मूर्त रुप-नपा अध्यक्ष

2 min read
Google source verification
13_balaghat_105_1.jpg

बालाघाट. नगर पालिका परिषद बालाघाट ने एक वर्ष में नगर विकास के संकल्प को सिद्धी की दिशा में अग्रसर किया है। चुनाव के दौरान जो वादे किए गए थे, उन्हें मूर्त रुप में लाने का कार्य किया जा रहा है। जिले की सभी निकाय में जितने विकास कार्य नहीं हुए है उससे कहीं अधिक बालाघाट नगर पालिका परिषद ने कार्य किए है। यह बातें नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कही। वह रविवार को नगर पालिका परिषद में पत्रकारों से चर्चा कर रही थी। इस दौरान उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विधायक गौरीशंकर बिसेन के नेतृत्व में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर विकास के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से राशि की मांग की। सीएम ने भी नगर विकास के लिए खुले हाथ से राशि स्वीकृत की है। आज नगर में कायाकल्प अभियान के तहत सडक़ों को चमकाया गया है। गौरवपथ का निर्माण जनभावना के अनुरूप करने के लिए पुर्ननिर्माण करवाने 5 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। सरेखा ओवरब्रिज निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसी तरह विधायक बिसेन के प्रयासों से भटेरा चैकी बीके 2, गर्रा चैकी बीके-9, सरेखा चैकी जीजे 36 और मृत्युंजयघाट से जागपुर के बीच वैनगंगा नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका रेंगाटोला में कचरा डंपिंग यार्ड को आधुनिक स्वरुप दिया जाएगा। जिसके लिए यहां 4 करोड़ रुपए की लागत से कचरा प्रोसेसिंग यूनिट को बेहतर बनाया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बालाघाट शहरी क्षेत्र में जगह-जगह कचरों के ढेर से मुक्ति दिलाई गई है। जलआवर्धन योजना से दो वक्त पानी भी मुहैया हो रहा है। इसके विस्तार के लिए प्रत्येक घर में नल कनेक्शन प्रदाय किए जाने का कार्य प्रगतिपथ पर है। शहर के कई वार्डों में नाले निर्माण किए जा रहे है, जबकि निचली बस्तियों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। नालों के विस्तारीकरण के लिए 36.5 करोड़ रुपए खर्च होने है। इसके अलावा उन्होंने अनेक जानकारियां दी।


बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग