24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खराब मौसम से धान की फसल में लग रहा है लाई फफूंदी रोग

परेशान हो रहे किसान

2 min read
Google source verification
खराब मौसम से धान की फसल में लग रहा है लाई फफूंदी रोग

खराब मौसम से धान की फसल में लग रहा है लाई फफूंदी रोग

बालाघाट. बेमौसम बारिश ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। दरअसल, बदलते मौसम के कारण न केवल फसल खराब हो रही है। बल्कि किसान फसल की कटाई भी नहीं कर पा रहे है। खेतों में ही धान की खड़ी फसल पर रोग लगने लगा है। धान का रंग काला पडऩे लगा है। लगातार आसमान पर बदली छाई रहने की वजह से किसानों के खेतों में खड़ी फसल पर लाई नामक फफंदी बीमारी लग रही है। किसी भी प्रकार की रासायनिक दवाओं का छिड़काव बेअसर हो रहा है। जिसकी वजह से किसानों को काफी क्षति हो रही है। विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार लगातार मौसम ढके होने और धूप नहीं खिलने की वजह से इस तरह के रोग लग रहे हैं। इधर, धान की बालियां काली पडऩे से किसान काफी चिंतित है। शासन के द्वारा किसी भी प्रकार की आपदा, अतिवृष्टि, किट व्याधि से किसानों की फसल को नुकसान होता है तो उसका फसल बीमा के रूप में मुआवजा दिया जाता है। इस बार भी शासन को इस बीमारी से बर्बाद फसल के लिए किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ देना चाहिए। ग्राम ढूटी के किसान खिलेश्वर पटले का कहना है कि सरकार को इस बीमार से खराब फसल के लिए फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को देना चाहिए। ताकि उनकी क्षतिपूर्ति हो सकें।
विदित हो कि पूर्व में बालाघाट सहित आदिवासी अंचल बैहर, गढ़ी, मलाजखंड सहित अन्य क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। जिसके कारण खेतों में कटी पड़ी रखी धान की फसल खराब होने लगी है। दरअसल, मौजूदा समय में किसानों ने हल्की प्रजाति की धान को मिसाई के लिए काटना शुरू कर दिया है। जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली है, वे उसे खेतों में ही रख दिए है। लेकिन अचानक बारिश होने से अब ये धान पानी में भीग गई है। इतना ही नहीं बारिश अधिक होने से खेतों में पानी भी भर गया है। जिसकी वजह से धान और भी ज्यादा खराब होने की कगार पर है।