15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद इंस्पेक्टर की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोए SP समेत कई पुलिसकर्मी, गांव में छाया मातम

MP News: नक्सली हमले में शहीद हुए हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का उनके पैतृक गांव बोहानी (नरसिंहपुर) में अंतिम संस्कार होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हॉक फोर्स इंस्पेक्टर की अंतिम विदाई निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में हाकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस बल के जवानों के साथ कलेक्टर मृणाल मीना, नेतागण और आम लोग भी शामिल हुए। इस दौरान एसपी समेत कई पुलिसकर्मी फूट-फूटकर रोने लगे।

छलक पड़े एसपी के आंसू

इस भावुक पल में एसपी एसपी आदित्य मिश्रा खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान उन्होंने जवानों को गले लगाकर ढांढस बांधा।

जानकारी के मुताबिक, शहीद इंस्पेक्टर के शव को अंतिम विदाई के लिए उनके पैतृक गांव बोहानी (नरसिंहपुर) ले जाया गया है। यहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

साल 2016 में हुई थी भर्ती

इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की भर्ती 2016 में हुई थी। साल 2018 से वह हॉकफोर्स में पदस्थ थे। दो बार जिले में हुए पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्ष 2023 में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर वे निरीक्षक बने थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हॉकफोर्स किन्ही में थी। तीन राज्यों के जवानों की संयुक्त टीम के ऑपरेशन में देर रात वे बोरतलाव थाना क्षेत्र में तैनात थे।

बता दें कि, वह दो वीरता पुरस्कार से सम्मानित थे। उप निरीक्षक पद से वर्ष 2023 में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर निरीक्षक बने थे। 

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग