18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

178 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से

24 नवंबर से स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया होगी शुरु117596 किसानों ने कराया है अपना पंजीयन

less than 1 minute read
Google source verification
21_balaghat_111.jpg


बालाघाट. किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसंबर से प्रारंभ होगी। 24 नवंबर से किसानों के स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया शुरु होगी। धान खरीदी के लिए जिले में 178 केन्द्र बनाए गए है। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करने के लिए 117596 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।
जानकारी के अुनसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का 10 अक्टूबर तक पंजीयन कराया गया था। जिले से 117596 कृषकों का पंजीयन हुआ है। समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में 178 खरीदी केन्द्रों की स्थापना की है। धान उपार्जन के लिए 24 नवंबर से किसानों के स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ नहीं होने से किसान औने-पौने दाम पर अपनी उपज को बेच रहे थे। इतना ही नहीं कृषि उपज मंडियों में भी किसानों को सही दाम नहीं मिल पा रहा था। व्यापारी भी धान की फसल का सही दाम नहीं लगा रहे थे। जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा था। लेकिन अब समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ होने से किसानों ने राहत की सास ली है।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ज्योति बघेल आर्य ने बताया कि इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड-ए 2203 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। जिले में पंजीकृत किसानों से खरीदी का कार्य 1 दिसंबर से प्रारंभ होगा। जो 19 जनवरी तक चलेगा। पंजीकृत किसानों से अपील है कि वे समयावधि में स्लॉट बुक कर स्वयं के चयन किए गए खरीदी केन्द्र पर अपनी उपज को ले जाना सुनिश्चित करें।