24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों को चेताने कारगिल विजय दिवस पर पुलिस जवानों ने किया रक्तदान

लांजी एसडीओपी ने की पहलथाना परिसर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Bhaneshwar Sakure

•

Updated: 26 Jul 2019, 8:59 PM IST

balaghat

नक्सलियों को चेताने कारगिल विजय दिवस पर पुलिस जवानों ने किया रक्तदान

बालाघाट/लांजी. नक्सलियों को चेताने और 20 वें कारगिल विजय दिवस की स्मृति में शुक्रवार को लांजी थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर के लिए एसडीओपी नितेश भार्गव ने पहल की। ताकि जवानों का हौंसला बढ़ा रहे। इस शिविर के माध्यम से २१ पुलिस जवानों, अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
लांजी एसडीओपी नितेश भार्गव ने बताया कि नक्सलियों ने हाल ही में जंगलों में बैनर, पोस्टर और पाम्पलेट्स के माध्यम से २८ जुलाई से ३ अगस्त तक नक्सली शहीदी सप्ताह मनाने का आव्हान किया है। नक्सलियों के इस आव्हान को चुनौती देने और चेताने के लिए कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ताकि जिले में बढ़ती नक्सल सक्रियता के बीच पुलिस बल का उत्साह बना रहे। इस शिविर के दौरान वर्ष 1999 के कारगिल विजय के शहीदों को भी याद किया गया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई से शुरू हो रहे नक्सल सप्ताह के पूर्व लांजी पुलिस द्वारा यह शिविर आयोजित करना नक्सलियों को सीधे-सीधे सैद्धांतिक रूप से चुनौती देना है। इस दौरान २१ पुलिस जवान, अधिकारी व अन्य लोगों ने रक्तदान कर जवानों का हौंसला बढ़ाया है।
इस अवसर पर एसडीओपी नितेश भार्गव, थाना प्रभारी लांजी नितिन अमलावद, थाना प्रभारी बहेला सुनील शेजवार, सहायक लोक अभियोजक विष्णुकांत समाधिया, बीडीडीएस लांजी स्टाफ, थाना लांजी स्टाफ सहित अन्य मौजूद थे।