
घटते वन और बढ़ते तापमान से लिया सबक
घटते वनों और तेजी से बढ़ते तापमान से सबक लेकर लोग पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागृत हो रहे हैं। वहीं सरकारें भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने विभिन्न योजनाएं लाने के साथ ही लोंगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने अभियान चला रही हैं। कुछ इसी तरह का जागरूकता का परिचय वारासिवनी जनपद की सीईओ दीक्षा जैन भी दे रहीं हैं। जिन्होंने शहर के कुछ पर्यावरण प्रेमियों को साथ लेकर अनुकरणीय पहल कर शहर में जिले का पहला ट्री बैंक जनपद परिसर में खोला हैं। यहां से लोग नि:शुल्क पौधे लगाने ले जा भी सकते हैं। इस ट्री बैंक में जमा भी कर सकते हैं।
एक वर्ष पूर्व 10 जून 24 से जनपद पंचायत परिसर में जनपद सीईओ दीक्षा जैन ने यह शुरूआत की। बताया गया कि बीते 15 वर्षों से पर्यावरण के प्रति लोंगो के बीच अलख जगाने वाले एक प्रकृति प्रेमी ग्रुप के साथ मिलकर उन्होंने इस ट्री बैंक को शुरू किया। 11 सौ विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रखे गए थे। यहां से अब तक सैकड़ों लोंगो ने नि:शुल्क पौधे ले जाकर उनका रोपण किया जा चुका है। इतना ही नही अनेकों लोंगो द्वारा बीते एक वर्ष में विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी भेंट किए हैं। ताकि विशेष दिवस को यादगार बनाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रकृति प्रेमियों को पौधों के लिए कहीं भटकने की जरूरत ना पड़े। वे लोग इस ट्री बैंक से अपने पसंद के पौधे ले जाकर उसका रोपण कर सकें।
प्रकृति प्रेमियों ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व उन्होंने बढ़ते तापमान, कम होते जंगल को देखकर इस तरह का विचार मन में आया। ग्रुप में शामिल करीब 5 युवाओं ने निश्वार्थ भाव से बीते 15 वर्षों में 18 हजार से अधिक पौधों का रोपण कर उनके पूर्ण रुप से बड़े होने तक देखभाल की हैं। इसी का असर हैं कि शहर के बीटीआई स्कूल, टिहली बाई स्कूल और मोक्षधाम में आज विभिन्न तरह के पौधे पेड़ बनकर लोगों को छाया के साथ ही शुद्ध हवा दें रहे हैं।
Published on:
11 Jun 2025 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
