27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार का कहर, गर्भवति पत्नी का छूटा साथ

गर्भवति पत्नी की मौत, बाप-बेटा घायल जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती वारासिवनी डोंगरिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
Google source verification
तेज रफ्तार बाइक चालक पीछे से कार में जा भिड़ा

तेज रफ्तार बाइक चालक पीछे से कार में जा भिड़ा

जिले में बने नेशनल हाईवे मार्ग से लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही हंै। ताजा मामला रविवार की दोपहर को सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक चालक सामने जा रही एक कार में पीछे से जा भिड़ा। इस हादसे में बाइक चालक की गर्भवति पत्नी की मौत हो गई। चालक व उसका दो वर्षीय पुत्र घायल हो गए हैं। जिन्हें 108 एम्बुलैंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार रविवार की दोपहर गोंदिया महाराष्ट्र के कटंगी निवासी अजय पिता जयचंद मूसकोसरे (30) अपनी पत्नी दीपा (28) और दो साल के पुत्र हार्दिक के साथ अपने ससुराल बिरसोला से वापस गोंदिया कटंगी जाने बाइक से निकला था। हाइवे मार्ग के डोंगरिया के समीप सामने जा रहे एक कार चालक ने अपने कार की रफ्तार कम की। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा बाइक चालक अजय कार में पीछे से जा भिड़ा। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया गया कि कार चालक ने ही 108 एम्बुलैंस को फोन कर जानकारी दी। एम्बुलैंस के आने के दौरान उसने अपनी कार में तीनों घायलों को जिला अस्पताल में ला रहा था, रास्ते में 108 एम्बुलैंस दिखने पर सभी घायलों को एम्बुलैंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अजय की गर्भवति पत्नी दीपा को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाप-बेटा का उपचार किया जा रहा है। पूरे मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मर्ग दर्ज कर मर्ग डायरी संबंधित थाने को भेजी जा रही है।

हादसों का पर्याय बन रहा हाइवे

जिले में हालहि में बनकर तैयार नेशनल हाइवे हादसों का पर्याय बनता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार हाइवे से आवागमन शुरू होने से अब तक करीब चार बड़े हादसे यहां घटित हो चुके हैं। जिनके पांच से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों की संख्या का आंकड़ा एक दर्जन को पार कर गया है। लवादा से गोंदिया महाराष्ट्र नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान निम्न स्तरीय काम और मापदंडों का अभाव होने के आरोप भी लगाते आए हैं। जिला प्रशासन से कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय विधायक ने निरीक्षण भी किया। बावजूद इसके हादसों में कोई कमी नहीं आ पाई है। बताया जाता है कि हाइवे में जिन नियम और मापदंडों का पालन करना होता है, उसका बेजा अभाव बना हुआ है। कारण यहीं है कि आए दिन यहां हादसे घटित हो रहे हैं।