इसके बाद महिला यादव समाज द्वारा हर माह आयोजित की जाने वाले प्रतियोगिता का विनर के रूप में समाज की प्रभा देवी यादव के नाम की घोषणा की। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से यादव समाज की महिला नगर अध्यक्ष वंदना यादव, उपाध्यक्ष सुनिता यादव, सचिव संगीता यादव, कोषाध्यक्ष सपना यादव, सहसचिव रीता यादव, आशा यादव, प्रभा यादव, रीना यादव, आराधना यादव, लक्ष्मी यादव, चन्द्रकला यादव, मंजू यादव, माया यादव, सतवंता यादव, आरती यादव व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।