13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजेता रायसेन और जबलपुर की टीम बनी उपविजेता

मप्र हॉकी महिला स्टेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

2 min read
Google source verification
मप्र हॉकी महिला स्टेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

मप्र हॉकी महिला स्टेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन

स्व दीवान बहादुर एमएम मुलना साहब की स्मृति में स्थानीय शहीद चन्द्रशेखर एस्टोटर्फ मैदान में 4 जनवरी से आयोजित हॉकी मध्यप्रदेश महिला स्टेट हॉकी टूर्नामेंट का फाइलन मैच 9 जनवरी को रायसेन व जबलुपर के मध्य खेला गया। इसमें रायसेन टीम 3-2 गोल से विजयी होकर टूर्नामेंट की सिरमौर बनी। ये मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों ही टीम के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर खेल प्रेमी दर्शकों को रोमांचित किया।

टूर्नामेंट का सेमी फाइनल 9 जनवरी को ही सुबह जबलपुर व मंदसौर के बीच खेला गया। इसमें जबलपुर टीम 5-2 गोल से विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया था। रायसेन ने भोपाल को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल अवसर पर अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, विशिष्ट अतिथि डॉ अर्चना लोकरे, रमेश रंगलानी, किरण भाई त्रिवेदी, विजय वर्मा, डॉ सरिता चौरे, डॉ साजिया तबस्सुम, डॉ सुप्रिया बिसेन उपस्थित रहे।

अतिथयों के हाथों विजेता व उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रही मंदसौर की टीम को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं हॉकी के लिए सदैव समर्पित रहने वाले विजय वर्मा, किरण भाई त्रिवेदी व वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी राजकुमार शांडिल्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर नेहरू स्र्पोटिंग क्लब की सदस्यता शिक्षक नंदू तोमर द्वारा विधिवत ली गई। जिन्हें क्लब के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।

रोमांचक रहा फाइनल मैच

टूर्नामेंट का फाइनल मैच रायसेन व जबलपुर के बीच खेला गया। शुरूवात से ही रोमांचक रहा। खेल प्रारंभ होते ही जबलपुर ने पहला गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली थी। वहीं रायसेन की टीम के खिलाड़ी ने भी गोल कर मैच को 1-1 गोल से बराबर कर दिया। इसके बाद सेकेंड हॉफ में रायसेन के खिलाड़ी ने दूसरा गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यातंर के बाद रायसेन ने तीसरा गोल किया और टीम 3-1 से बढ़त में थी। तभी अंतिम हॉफ में जबलपुर टीम के खिलाड़ी ने गोल कर 3-2 पर मैच को ला दिया। लेकिन खेल के अंतिम क्षणों में जबलपुर टीम को पैनाल्टी कार्नर मिला। उसे खिलाडिय़ों ने गोल में परिवर्तित नहीं कर पाए और इस तरह रायसेन 3-2 गोल से विजयी हुई। मैच के दौरान मंच का सफल संचालन सुशील वर्मा ने किया।

इनका रहा सहयोग

खेल के संचालन मेें वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी राजकुमार शांडिल्य, राजेश सेवईवार, फिरोज खान, रमेश इंगले, रमेश उके, गोपाल धुर्वे, फिरोज खान, वामन उके, चीनु गंगवानी, तुषार मानकर, मकरंद अंधारे, सत्यम वमा सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग रहा।

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग

ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंदिया रोड पर नवेगांव से आगे शनिवार को एक भयावह सडक़ दुर्घटना सामने आई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद 16 चका ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 10 जनवरी को दोपहर हुई। सिद्धार्थ नगर बूढ़ी बालाघाट निवासी 29 वर्षीय अमन राज पिता कन्हैया लाल पटले अपनी बाइक से ग्राम सालेटेका से बालाघाट लौट रहे थे। नवेगांव के आगे नवेगांव से गोंगलई की ओर जा रही एक ऑटो से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के चलते अमन राज सडक़ पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से गुजर रहे एक 16 चका ट्रक ने युवक के दोनों पैर को कुचल दिया। ट्रक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं बाइक की टक्कर से ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो चालक राजेंद्र सोलाखे निवासी ग्राम नेतरा नवेगांव घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि अमन राज पटले पेशे से एलईडी टीवी मैकेनिक हैं और सिद्धार्थ नगर बूढ़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि 9 जनवरी को वह अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी के साथ ग्राम सालेटेका अपनी बुआ के घर गए थे। रात में वहीं रुकने के बाद अमन राज अपनी पत्नी और बेटी को वहीं छोडकऱ अकेले बालाघाट के लिए निकले थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हुई। प्राथमिक उपचार के बाद अमन राज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि ऑटो चालक राजेंद्र सोलाखे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा घायल अमन राज के पिता कन्हैया लाल पटले के बयान दर्ज कर तहरीर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित थाना ग्रामीण नवेगांव भेज दी गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।