
सरकारी जमींन से कब्जा हटाने के साथ ही सार्वजनिक हैंडपंप को कराया जाएगा मुक्त
बालाघाट/लांजी. तहसील क्षेत्र के ग्राम रिसेवाड़ा में सरकारी हैंडपंप में किया गया कब्जा शीघ्र ही हटाया जाएगा। पत्रिका खबर के बाद इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। सरकारी हैंडपंप को मुक्त कराने से आस पास के व्यापारियों का जलसंकट दूर होगा। वहीं मौके से रोजाना गुजरने वाले राहगीरों को भी भीषण गर्मी में राहत मिल सकेगी।
बता दें कि ग्राम रिसेवाड़ा में एक हार्डवेयर दुकान संचालक ने सडक़ तक अपना अतिक्रमण बढ़ाते हुए मार्ग किनारे लगे पीएचई विभाग के सरकारी हैंडपंप को अपने कब्जे में कर रखा है। इतना ही नहीं सरकारी हैंडपंप में स्वयं की समर्सिबल मोटर लगाकर उसका व्यक्तिगत उपयोग भी किया जा रहा है। इधर गर्मी बढऩे के साथ रिसेवाड़ा में जलसंकट गहराने लगा है। वहीं सार्वजनिक हैंडपंप की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। परिणाम स्वरूप ग्रामीणजन और स्थानीय व्यापारी सरकारी हैंडपंप को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
भीषण गर्मी में स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को पानी के लिए हो रही परेशान के बाद पत्रिका ने अपने 23 मार्च के अंक में सरकारी हैंडपंप पर निजी लोगों का कब्जा पानी के लिए अन्य लोग हो रहे परेशान शीर्षक से खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था। वहीं पूरे मामले को जिम्मेदारों के समक्ष लाया गया। पीएचई विभाग के एसडीओ एचके बागेश्वर ने मामले को संज्ञान में हैंडपंप को कब्जा मुक्त कराए जाने प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
पहले हटाया जाएगा अतिक्रमण
पत्रिका से चर्चा में पीएचई विभाग के एसडीओ एचके बागेश्वर ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पता की है। सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर उसमें मोटर लगा ली गई है, जो गलत है। बागेश्वर ने बताया कि उक्त दुकान संचालक ने सडक़ तक अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण ही सरकारी हैंडपंप उसकी दुकान के अंदर हो गया है। पहले अतिक्रमण हटाया पड़ेगा, इसके लिए राजस्व विभाग की मदद ली जा रही है। एसडीएम को पत्र लिखकर पहले अतिक्रमण हटाने कहा है। अतिक्रमण हटने से स्वत: ही हैंडपंप दुकान से बाहर हो जाएगा। इसके बाद यदि दुकान संचालक अपनी मोटर नहीं निकलता है तो मोटर की जब्ती बनाई जाएगी।
ग्रामीणों को हो रही परेशानी
इस पूरे मामले में अपनी व्यथा बताते हुए ग्रामीणों ने बताया की रोड किनारे कुछ वर्ष पहले पूर्व विधायक हिना कावरे ने विधायक निधी से उक्त हैंडपंप का खनन कराया था, जो कुछ समय तक तो लोगों के कंठ की प्यास बुझाता रहा। लेकन बड़ी ही चालाकी से दुकान संचालक ने अपनी दुकान को दो कदम आगे बढ़ाते हुए अतिक्रमण कर सरकारी संपत्ति को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। ऐसे में ग्रामीणों और राहगीरों को हैंडपंप का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वर्सन
मामले को लेकर हम गंभीर है। सरकारी संपति पर कोई भी ऐसे कब्जा नहीं कर सकता है। हमने राजस्व विभाग को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की बात कही है। इसके बाद मौकेे से निजी मोटर की जब्ती कर हैंडपंप को सार्वजनिक उपयोग के लिए शुरू करवाया जाएगा।
एचके बागेश्वर, एसडीओ पीएचई लांजी
Published on:
04 Apr 2024 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
