14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना लिए रखा व्रत

शोभायात्रा निकालकर किया गणगौर विसर्जन

2 min read
Google source verification
balaghat news

बालाघाट. होली से शुरु हुआ गणगौर उत्सव का मंगलवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर ब्रह्म समाज की विवाहित महिलाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ब्रह्म समाज महिला मंडल अध्यक्ष शोभा शर्मा के निवास से हुआ। जो नगर के प्रमुख चाक-चौराहों का भम्रण करते हुए विसर्जन स्थल छतेरा रोड स्थित बडा तालाब पहुंचा। जहां गणगौर विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं पारम्परिक गीत संगीत गाते हुए चली। इस अवसर पर सकल ब्रह्म समाज अध्यक्ष पं. रमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में समस्त महिलाओं को सिनेमा चौक में शरबत वितरण किया गया। जानकारी अनुसार शोभा शर्मा के निवास पर गणगौर स्थापित किया गया था। यहां सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर पहले पूजा अर्चना की। इसके बाद शोभा यात्रा के रूप में विसर्जन के लिए निकले। मान्यता है कि यह व्रत विवाहित महिलाएं पति का प्यार और स्नेह पाने के लिए करती हैं। इस व्रत को करने से कुवांरी लड़कियों को उत्तम पति मिलता है और सुहागिनों का सुहाग अखंड रहता है।
झूलेलाल जयंती पर नगर में निकली शोभायात्रा
वारासिवनी. नगर में श्री पूज्य सिंधी पंचायत के द्वारा अपने इष्टदेव झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह के समय गुरूनानक मंदिर से पूज्य सिंधी समाज के युवाओं द्वारा एक वाहन रैली निकाली गई। नगर भ्रमण यह रैली गुरुनानक मंदिर पहुंची। जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गुरूनानक मंदिर में भजन कीर्तन हुआ। दोपहर में गुरुनानक धर्मशाला में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल, नगरपालिका अध्यक्ष विवेक पटेल, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष छगन हनवत, नगरपालिका उपाध्यक्ष दीपलता देशमुख, पार्षद विक्की एड़े, पार्षद सुनील जायसवाल सहित अन्य शामिल हुए।
इसके बाद शाम लगभग 4 बजे झूलेलाल देव की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। गुरूनानक धर्मशाला से निकल कर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए यह शोभा यात्रा शंकर तालाब पर पहुंची। जहां विसर्जन बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस शोभायात्रा में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष लक्खी रामचंदानी, डॉ. अटलानी, मोहनदास चिमनानी, कन्हैया बुधरानी, उधम बुधरानी, राजेश परियानी, गोविंद राम रिजवानी, गोविंदराम चिमनानी, मूलचंद दुल्हानी, अशोक ओचानी, चंदीराम तोलानी, सुरेश माधवानी, नारायण तोलानी, पप्पू लालवानी, जय आहूजा, पार्षद पप्पू लालवानी, वकील तोलानी, गिरधारी चिमनानी, कमल ओचानी, संजय दुल्हानी, रमेश बुधरानी, कन्हैया रिजवानी, कन्हैया दलवानी, चंदू बसंतवानी सहित अन्य मौजूद थे।