
Ketakee Singh and Babban Singh Raghuvanshi
BJP Leader Controversy: बीजेपी नेता और रसड़ा चीनी मिल के उपसभापति बब्बन सिंह रघुवंशी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी बढ़ गई है। बब्बन सिंह रघुवंशी ने भारतीय जनता पार्टी से बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मीडिया से बातचीत में बब्बन सिंह ने बताया कि मंत्री जी से केतकी सिंह का मतभेद चल रहा है। जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर। जिसमे संजय मिश्रा जो जिलाध्यक्ष बने केतकी सिंह सियर के रहने वाले कनौजिया को बनाना चाहती हैं। कनौजिया नहीं बन पाया। हम भी संजय मिश्रा को अध्यक्ष बनवाने के लिए जी-जान से लगे थे। इसलिए इन्होने मेरा वीडियो बनवा दिया।
यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि बीजेपी नेता बबन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला के साथ अश्लीलता और फूहड़पन की सारी हदें पार कर रहा है। भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति घृणित सोच किसी से छिपी नहीं है, इनका इतिहास इससे भरा पड़ा है। शर्मनाक!
बीजेपी नेता बब्बन सिंह ने वीडियो को लेकर अपनी सफाई में कहा कि मैं शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं। प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य भी रहा हूं। बिहार में मैं एक बारात में गया था। वहां केतकी सिंह के पति और उनके लोगों ने साजिश के तहत मेरा वीडियो बनाया और वायरल किया। ये एक साजिश के तहत हुआ है।
संबंधित विषय:
Published on:
14 May 2025 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
