3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIdeo: अंजू ने पाकिस्तान में नसरुल्लाह से की शादी, धर्म और नाम भी बदला

Anju Love story: भारत से पाकिस्तान पहुंची भारतीय लड़की अंजू और दीरबाला के नसरुल्लाह ने शादी कर ली है। अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया और नया इस्लामी नाम फातिमा रख लिया है। दीर अपर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दोनों ने शादी की है।

less than 1 minute read
Google source verification

बलिया

image

Aman Pandey

Jul 25, 2023

Anju went to Pakistan in love, married Nasrullah, changed his name too

प्यार में पाकिस्तान गई अंजू की नसरुल्ला से शादी कर ली है।

Anju Weds nasrullah: भारत से पाकिस्तान पहुंची भारतीय लड़की अंजू और दीरबाला के नसरुल्लाह ने शादी कर ली है। अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया और नया इस्लामी नाम फातिमा रख लिया है। दीर अपर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दोनों ने शादी की है। मंगलवार को दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है।

अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था। वह बलिया की बहू है। अंजू के ससुराल वाले लंबे समय से राजस्थान में ही बस गए हैं। वह राजस्थान के अलवर में रहती थी। नसरुल्लाह और अंजू की दोस्ती 2019 में फेसबुक के जरिए हुई थी।

पति से संबंध अच्छे नहीं, वीडियो जारी कर दी जानकारी
बीते दिन ही नसरुल्लाह ने अंजू से प्रेम संबंध होने के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है। वह सिर्फ घूमने और दोस्त के परिवार में शादी में शामिल होने आई है। पाकिस्तान जाने के बारे में उसने मां व बहन को बता दिया था। बच्चों के साथ लगातार संपर्क में है, लेकिन पति से संबंध अच्छे नहीं हैं। दोनों एक ही फ्लैट में रहते हैं, लेकिन कमरे अलग-अलग हैं। वापस आने के बाद वह पति से अलग अपने बच्चों के साथ रहेगी। वह पाकिस्तान में कानूनी तरीके से आई है और वीजा की अवधि पूरी होने पर 20 अगस्त को स्वदेश लौट जाएगी।

पहले से शादीशुदा है अंजू
अब दोनों की शादी करने की खबर सामने आई। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है। अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे के कबाइली जिले ऊपरी दीर में नसरुल्लाह से मिलने गई थी। अंजू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. अंजू की 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

Story Loader