बलिया. योगी सरकार अपनी कानून व्यवस्था को लेकर जहां कई दावे कर रही है वहीं उन्हीं के बीजेपी विधायक इनके दावों को बेबुनियाद साबित कर रहे हैं। बैरिया के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा और बीजेपी सरकार में कोई अंतर नहीं है। आज भी उसी तरह काम हो रहा जिस तरह से सपा और बसपा सरकार में होता था।
बता दें कि भाजपा विधायक ने कहा कि योगी सरकार बनने पर हर किसी के मन में न्याय की उम्मीद जगी लेकिन लोगों का उम्मीद अब टूटता हुआ नजर आ रहा है। कहा कि इस सरकार में अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहा है वहीं अवैध धन उगाही करने में नहीं चूंक रहा। जिलाधिकारी बलिया के खिलाफ सुरेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि इस तरह के अधिकारिओं के काम करने का मतलब निति निर्धारक में कहीं न कहीं चूक होना है। उन्होंने कहा कि समय आते है उसे भी जनता के सामने उसे पेश करेंगे।
BY-Amit (Ballia)