14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia Ganga Flood : वार्निंग लेवल से बस 15 सेंटीमीटर दूर है गंगा का जलस्तर, बाढ़ का अलर्ट

Ballia Ganga Flood : बलिया में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यहां केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर अगले 24 घंटे में वार्निंग लेवल को पारकर डेंजर लेवल के करीब पहुंच जाएगा। बलिया में जिला प्रशासन बाढ़ के हाई अलर्ट पर है। ढाब क्षेत्रों से लोगों का पलायन जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

बलिया

image

SAIYED FAIZ

Aug 07, 2023

Ballia Ganga Flood

Ballia Ganga Flood

Ballia Ganga Flood : पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद मैदानी क्षेत्र की सबसे प्रमुख नदी गंगा में उफान है। केंद्रीय जल आयोग के मीडिल गंगा डिवीजन-थ्री के गंगा रीजन के 6 जनपदों में फाफामऊ से लेकर बलिया तक गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बलिया में बाढ़ का हाई अलर्ट जिला प्रशासन ने जारी किया है। यहां केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 56.46 था, जो वार्निंग लेवल 56.61 से महज 15 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार 5 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोत्तरी आंकी जा रही है।

बलिया में बाढ़ का हाई अलर्ट

बलिया में गंगा अपने रौद्र रूप में आ गयी है। ढाब क्षेत्रों में रहने वालों के लिए जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी कर दी है और सभी से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कह दिया गया है। साथ ही फ्लड रिलीफ कैम्प भी एक्टिव किये गए हैं। इसके अलावा सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। बलिया में डेंजर लेवल 57.615 है। यहां सभी तटवर्ती इलाकों में लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है।

डेंजर लेवल के करीब पहुंचने का फोरकास्ट

केंद्रीय जल आयोग ने बलिया क लिए फ्लड फोरकास्ट भी जारी किया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बलिया में यदि इसी स्पीड से गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो मंगलवार सुबह 8 बजे बलिया में वाटर लेवल 57.30 पहुंचने का अनुमान है जो डेंजर लेवल से 31 सेंटीमीटर दूर होगा।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग