
ballia news
बलिया जिले में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने एक ही तहसील में 8 साल से जमे लेखपालों का ट्रांसफर कर दिया।
इसमें बांसडीह तहसील से 41, सदर से 14, बैरिया से 13, रसड़ा से 42, बिल्थरारोड से 33, सिकंदरपुर तहसील से 30 लेखपालों को दूसरे तहसील के लिए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। सिकंदरपुर हिसं के अनुसार स्थानीय तहसील में 58 लेखपाल तैनात हैं। इसमें 30 आठ साल से अधिक समय से एक ही तहसील में थे। ऐसे में सीआरओ ने उन्हें अन्य तहसील के लिए स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही इनके जगह पर दूसरे तहसील के लेखपालों की तैनाती की गई है।
Published on:
12 Apr 2025 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
