3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News : तीन बच्चों की विधवा मां के साथ 18 साल का युवक शादी के लिए अड़ा, जुट गए लोग, फिर…

Ballia News : विधवा महिला और युवक के प्रेम के चर्चे इस समय महिला के मोहल्ले में हो रहे हैं। कोई इसे इश्क का खुमार तो कोई इसे गलत बता रहा है। मोहल्ले वालों की मानें तो काफी दिनों से यह युवक महिला के घर आ रहा था।

2 min read
Google source verification
Ballia News

Ballia News

Ballia News : कहते हैं इश्क की कोई उम्र और सीमा नहीं होती। किसी को कभी भी कहीं ही और किसी से भी प्यार हो सकता है। ऐसा ही एक मामला बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां एक 40 वर्षीय विधवा महिला को 18 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया है और अब दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। महिला के तीन बच्चे हैं। मामला बढ़ा तो लोगों ने पुलिस को बुला लिया। फिलहाल बैरिया थाने की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है।

शादी समारोह में हुआ इश्क

बैरिया थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला का मायका रेवती थानाक्षेत्र में हैं। उसका पति मर चुका है और उसे तीन बच्चे हैं जिसमे सबसे बड़ा 11 वर्ष का है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले वो एक शादी समारोह में शामिल होने सहतवार गई थी। शादी में उसे शहर के काजीपुर मोहल्ले का एक युवक मिला जिससे उसे अब इश्क हो गया है।

महिला के तीन बच्चे, बेटे ने जताई आपत्ति

विधवा महिला के तीन बच्चे हैं जिसमे एक लड़का 11 वर्ष और एक 2 वर्ष का है जबकि एक पुत्री 6 साल की है। 11 वर्षीय पुत्र ने पुलिस को बताया कि युवक उसके बाद से लगातार उसके घर आने लगा। उसकी हरकतें और मां की बातें उसे ठीक नहीं लगी तो उसने कई बार आपत्ति की जिसपर मां ने उसकी पिटाई भी की।

वैधानिक हुई उम्र तो कोई रोक नहीं सकता शादी

इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष बैरिया शिवचंद यादव ने बताया कि हमने युवक की उम्र से सम्बंधित दस्तावेज मांगे हैं। यदि युवक की उम्र वैधानिक रूप से शादी के योग्य है तो उसे कोई रोक नहीं सकता है क्योंकि महिला भी राजी है। यदि युवक की उम्र कम है तो हम उसपर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

Story Loader