7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News : ई रिक्शा पलटने से चार मासूम सहित 9 घायल, शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा

Ballia News : मनियर में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को साइड करवाया और अस्पताल पहुंचे घायल लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार अचानक से साइकिल के सामने आने की वजह से यह हादसा हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

बलिया

image

SAIYED FAIZ

May 18, 2023

Ballia News

Ballia News

Ballia News : मनियर थानाक्षेत्र के मनियर-बलिया मार्ग पर गंगापुर में साइकिल सवार को बचाने में ई-रिक्शा के पलटने से 9 लोग घायल हो गए, जिसमें चार मासूम भी हैं। ई-रिक्शा पलटने से हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने फौरन दौड़कर रिक्शे उठाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीएचसी में 5 लोगों को लगी गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सभी एक शादी समारोह में जा रहे थे।

शादी समारोह में जा रहे थे रामप्रसाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चलकर अपनी आजीविका चलाने वाले राम प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मनियर-बलिया मार्ग पर ई-रिक्शा के सामने एक साइकिल सवार आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा जो की ओवरलोडेड था पलट गया। ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

ये हुए घायल

ई रिक्शा पलटने से चालक राम प्रसाद (55), उनकी पत्नी दीपमाला (42), बेटा प्रदीप (32) पुत्रवधु रानी (30) अनुराग (7), ओम (5), अंकुश (4) और अर्पिता (3) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत सभी को ई-रिक्शा हटाकर बाहर निकला और पीएचसी भेजा, जहां गंभीर चोटिल हुए रामप्रसाद, दीपमाला, प्रदीप, अनुराग और अर्पिता को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।