16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: बलिया में दिल दहला देने वाली घटना, घर में लगी आग में मां बेटे की जल कर मौत, पति घायल, फायर ब्रिगेड के साथ एसपी मौके पर

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में सोमवार तड़के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में अचानक आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 22 वर्षीय महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद […]

less than 1 minute read
Google source verification

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में सोमवार तड़के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में अचानक आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 22 वर्षीय महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रिंकी (22) और उसके बेटे धीरज (4) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगी, वहीं परिवार भी रह रहा था। सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गई, जिससे पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया।

एसपी ने मामले पर दिया बयान


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस को चिलकहर गांव स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने के बाद कमरे में तेजी से धुआं भर गया, जिससे रिंकी और उसके बेटे धीरज का दम घुट गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पति नीरज आग में झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है।