
ballia news
उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हिमस्खलन में फंसे 54 मजदूरों में बलिया के राम सुजान सिंह भी शामिल हैं।
इस संबंध में ग्यारहवीं में पढ़ने वाले उनके बेटे राज सिंह ने बताया कि हालांकि बचा लिए गए लोगों में उनका नाम शामिल है परंतु परिवार का उनसे अभी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। राज सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को रात 8 बजे उनसे बात हुई थी।
आपको बता दें कि 28 फरवरी को चमोली जिले में होम स्खलन हुआ था,जिसमे वहां काम कर रहे लोगों में 55 लोग इसकी चपेट में आ गए थे। प्रशासन ने रेस्क्यू करके इनमे से 47 लोगों को बचा लिया था जबकि 8 लोग अब भी इसमें फंसे हुए हैं। चिलकहर निवासी रामसुजान सिंह इसके पहले बीआरओ कंपनी सिक्किम में काम करते थे। यहां से उनका ट्रांसफर करीब एक साल पहले उत्तराखंड के लिए कर दिया गया था। यह कंपनी सड़कें बनाने का काम करती है।
Updated on:
01 Mar 2025 02:18 pm
Published on:
01 Mar 2025 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
